Rechercher dans ce blog

Wednesday, February 1, 2023

Bigg Boss 16: शिव-प्रियंका को पछाड़ ट्रॉफी अपने नाम करेंगे एमसी स्टेन, फिनाले में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट !! - Bollywood Life हिंदी

MC Stan Will Win Bigg Boss 16: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में एमसी स्टेन ट्रॉफी को ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। रैपर से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जिसे देखकर अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्टेन ही बिग बॉस 16 के विनर होंगे।

  • By
  • Published: February 01 2023, 13:56 PM IST

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 16: शिव-प्रियंका को पछाड़ ट्रॉफी अपने नाम करेंगे एमसी स्टेन, फिनाले में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट !! - Bollywood Life हिंदी
Read More

Monday, January 30, 2023

Bigg Boss 16 First Finalist शिव या अर्चना नहीं बल्कि ये कंटेस्टेंट बना पहला फाइनलिस्ट फूटा घरवालों का गुस्.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Ruchi VajpayeePublish Date: Mon, 30 Jan 2023 07:57 AM (IST)Updated Date: Mon, 30 Jan 2023 07:57 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 First Finalist: बिग बॉस को इस सीजन का अपना पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है और इसके साथ ही तेज हो चुकी है टिकट टू फिनाले की जंग भी। पिछले हफ्ते शो से टीना दत्ता की छुट्टी हो गई और इसके साथ ही अब घर में बचे हैं 7 सदस्य। इनमें से भी फिनाले में अभी तक ना तो शिव ठाकरे को जगह मिली है और ना ही प्रियंका चाहर चौधरी को। वो कोई और ही है जिसे बीबी 16 का पहला फाइनलिस्ट घोषित किया गया है।

फानल में अभी तक नहीं पहुंचे शिव-प्रियंका

12 फरवरी को होने वाले फिनाले में एक चेहरा तो पक्का नजर आएगा और वो है निमृत कौर का। निमृत कौर एक बार फिर से घर की कैप्टन बन गई है और इस हफ्ते भी उनका टिकट टू फिनाले कंफर्म हो गया है। हुआ ये कि जब बिग बॉस ने टास्क की अनाउंसमेंट की तो प्रियंका और अर्चना ने टास्क करने से मना कर दिया जिसके फलस्वरूप टास्क कैंसिल हो गया और निमृत के हाथ आया टिकट टू फिनाले उनके पास ही रह गया।

निमृत ने दी सबको मात

दरअसल, प्रियंका, अर्चना और घर से बेघर हो चुकी टीना दत्ता को यही लगता है कि बिग बॉस जानबूझकर ऐसा टास्क डिजाइन करते हैं कि निमृत से कोई टिकट टू फिनाले छीन नहीं पाए। इसलिए वो मंडली के खिलाफ जाते हुए अर्चना और प्रियंका इससे करने से इनकार कर देती हैं। घर में सबसे मजबूत समझा जा रहा है प्रियंका और शिव को लेकिन इन दोनों का ही अभी तक फिनाले में जाना पक्का नहीं हुआ है।

बाहर हुईं टीना दत्ता

बता दें कि पिछले वीकेंड का वार में होस्ट फराह खान ने प्रियंका और टीना की जमकर क्लास लगाई थी। उन्हें शो की वैम्प तक कह दिया था। टीना हर बार की तरह इस बार भी रोती बिलखती नजर आई थीं। तो कुल मिलाकर घर में बचे शालीन भनोट, शिव ठाकरे, सुम्बुल, एमसी स्टैन, निमृत कौर, अर्चना गौतम और प्रियंका के बीच फिनाले की रेस नजर आने वाली है।

ये भी पढ़ें

400 करोड़ के धमाके के बाद Pathaan का एक और जलवा, मन्नत से वायरल हुआ शाह रुख खान का यह वीडियो

Pathaan Day 5 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' ने मचाया गदर, भारत में पांच दिनों में फिल्म ने छापे इतने नोट

Edited By: Ruchi Vajpayee

जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 16 First Finalist शिव या अर्चना नहीं बल्कि ये कंटेस्टेंट बना पहला फाइनलिस्ट फूटा घरवालों का गुस्.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

"मेरे पास परमानेंट बालकनी टिकट है...", आखिर SRK ने ऐसा क्यों कहा ? - NDTV India

शाहरुख खान टीम पठान के साथ मीडिया से हुए मुखातिब

नई दिल्ली :

शाहरुख खान ने कहा, मीडिया इंट्रैक्शन ना करना किसी मकसद के तहत नहीं था. कोविड के दौरान हमने शूटिंग की. कई प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए शूटिंग की. फैन्स, पूरी टीम, दोस्तों और पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री का शुक्रिया इतने प्यार के लिए. 'मैं जब सुखी होता हूं तो बालकनी में आ जाता हूं, जब दुखी होता हूं तो बालकनी में आ जाता हूं. भगवान ने मुझे इतना नवाजा है कि मेरे पास बालकनी की टिकट पहले से ही रिजर्व है.'

यह भी पढ़ें

शाहरुख खान ने पठान के प्रमोशन के लिए सिर्फ #AskSRK सेशन किया था, और इसके अलावा कोई इंटरव्यू या किसी तरह का कोई प्रमोशन नहीं किया. लेकिन आज वह पहली बार मीडिया के सामने आए और कुछ सवालों के जवाब दिए. शाहरुख खान फिल्म की कामयाबी को लेकर जनता का शुक्रिया अदा किया. इसके बाद उन्होंने बताया कि कोविड में बच्चों के साथ समय बिताया, ख़ाना पकाना सीखा. लास्ट फिल्म चली नहीं, लोगों को लगा अब मेरी फिल्म नहीं चलेगी, इसलिए सोचा ‘रेड चिलीज फूड ईटरी' खोलूंगा (मजाक करते हुए).' इस तरह उन्होंने हंसी मजाक के साथ अपनी बात शुरू की.

शाहरुख खान ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि जॉन अब्राहम फिल्म हैं तो उन्होंने भी वर्क आउट शुरू कर दिया ताकि वह भी बॉडी बिल्ड कर सकें. यही नहीं शाहरुख खान ने जब दीपिका पादुकोण को इंट्रोड्यूस करवाया तो उन्होंने उनके लिए 'तुमको पाया' गाना भी गाया. दीपिका से जब पूछा गिया कि कौन सा गाना सबसे अच्छा गाते हैं तो दीपिका ने बताया कि आंखों में तेरी.

Featured Video Of The Day

मैं दीपिका के हाथ पर किस करूंगा और वही जवाब होगा : शाहरुख खान 

Adblock test (Why?)


"मेरे पास परमानेंट बालकनी टिकट है...", आखिर SRK ने ऐसा क्यों कहा ? - NDTV India
Read More

OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते लगेगा थ्रिलर और सस्पेंस का तड़का, रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज - अमर उजाला

दर्शकों को सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठकर फिल्म और वेब सीरीज देखना पसंद होता है। दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ओटीटी दर्शकों को हर हफ्ते नई फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है कि इस हफ्ते कौन से प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं। ओटीटी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए जनवरी की तरह ही फरवरी का पहला हफ्ता भी बहुत ही खास होने वाला है। ओटीटी पर दर्शकों के लिए कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कब और कहां रिलीज होंगी।
लूप लपेटा
ताहिर राज भसीन और तापसी पन्नू अभिनीत 'लूप लपेटा' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 4 फरवरी को रिलीज होगी। यह सत्या और सावी की प्रेम कहानी पर आधारित है। वह समय के खिलाफ दौड़ लगाते हैं। यह हिंदी में उपलब्ध होगी और यह एक जर्मन क्लासिक रन लोला रन का रीमेक है। सावी का चरित्र फिल्म के केंद्र में है और उसे अपने प्रेमी सत्या को एक सीमित समयरेखा में बचाना है।

Rajinikanth: अपने फायदे के लिए करते हैं रजनीकांत की इमेज का इस्तेमाल? तो हो जाइए सावधान!

द ग्रेट इंडियन मर्डर 2
'द ग्रेट इंडियन मर्डर 2' एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है। 'सिक्स सस्पेक्ट्स' किताब पर आधारित इसकी दिलचस्प कहानी आपको सीरीज से जोड़े रखेगी। इसके मुख्य कलाकारों में प्रतीक गांधी और ऋचा चड्ढा शामिल हैं। वह जांच अधिकारियों की भूमिका निभा रहे हैं, जो हत्या के मामले को सुलझाएंगे, जिसमें छह संदिग्ध हैं। यह सीरीज दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 फरवरी से देखने को मिलेगी।

'बिजली गिराने मैं हूं आई'...भूमि की इस फोटो को क्या कैप्शन देंगे आप?

रॉकेट बॉयज 2
'रॉकेट बॉयज 2' दो लड़कों, विक्रम साराभाई और होमी जे भाभा की एक गैर-काल्पनिक कहानी है, जिसे इश्क सिंह और जिम सर्भ ने निभाया है। यह शो भारत के अब तक के सबसे महान वैज्ञानिकों को श्रद्धांजलि है। यह आपको देश की तकनीकी प्रगति में उनके सर्वोच्च योगदान की याद दिलाएगा। यह सीरीज 4 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Adblock test (Why?)


OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते लगेगा थ्रिलर और सस्पेंस का तड़का, रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज - अमर उजाला
Read More

Sunday, January 29, 2023

Pathaan BO Collections Day 5: बॉक्स ऑफिस पर आई 'पठान' की सुनामी, पांचवें दिन कर सकती है इतने करोड़ - ABP न्यूज़

Pathaan BO Collections Day 5: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म ने भारत में अभी तक 212 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब खबर आई कि शाहरुख खान की फिल्म पांचवें दिन यानी रविवार को लगभग 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.

पांचवें दिन कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शाहरुख खान की फिल्म पठान के पांचवें दिन का अर्ली एस्टीमेट बताया है. उनके मुताबिक, 'पठान' रविवार को 60 से 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. इसके बाद भारत में फिल्म की 250 करोड़ के आकड़े को पार कर जाएगी.

500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी 'पठान'

इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 429 करोड़ रुपये हो चुका है. ट्रेड पंडितों का दावा है कि ये फिल्म पांचवें दिन 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. मालूम हो कि भारत में शाहरुख खान की पठान मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ की ओपनिंग की थी, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

फैंस को पसंद आया शाहरुख का एक्शन अवतार

पठान फिल्म में शाहरुख खान ने रॉ एजेंट का किरदार निभाया है. उनका एक्शन अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. वहीं, जॉन अब्राहम ने विलेन का रोल प्ले किया है. डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी इस मूवी का अहम हिस्सा हैं. इसमें सलमान खान ने कैमियो किया है. 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

गौरतलब है कि पठान फिल्म की सफलता के बाद अब शाहरुख खान 'जवान' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 फरवरी से शाहरुख खान इस फिल्म की शूटिंग करेंगे. इसके अलावा शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे. ये दोनों फिल्म एक के बाद एक सिनेमाघरों में इसी साल दस्तक देंगी.

यह भी पढ़ें- Watch: 'पठान' देखने के लिए दिव्यांग दोस्त को पीठ पर लादकर बिहार से बंगाल पहुंचा शख्स, लोग बोले- 'शाहरुख खान का सच्चा फैन'

Adblock test (Why?)


Pathaan BO Collections Day 5: बॉक्स ऑफिस पर आई 'पठान' की सुनामी, पांचवें दिन कर सकती है इतने करोड़ - ABP न्यूज़
Read More

Saturday, January 28, 2023

राखी सावंत की मां का निधन,अस्पताल में चल रहा था ब्रेन ट्यूमर का इलाज - Zee Hindustan

Adblock test (Why?)


राखी सावंत की मां का निधन,अस्पताल में चल रहा था ब्रेन ट्यूमर का इलाज - Zee Hindustan
Read More

जैकलीन-नोरा के बाद चाहत खन्ना को फंसाना चाहता था सुकेश: कहा- जेल में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया; दो लाख रु... - Dainik Bhaskar

एक घंटा पहले

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना का कहना है कि उन्हें एंजल नाम की एक महिला स्कूल में इवेंट का कहकर दिल्ली की तिहाड़ जेल में ले गई थी। उसे सुकेश ने मिलने बुलाया था।

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ठग सुकेश के साथ फंसी टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने हाल ही में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुकेश ने उन्हें धोखे से जेल में मिलने बुलाया था। तब उसने खुद का परिचय तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के भतीजे के रूप में दिया था। जेल में ही शादी के लिए प्रपोज भी किया था।

इवेंट के नाम पर मुझे तिहाड़ जेल ले जाया गया

चाहत ने कहा, 'मैं 18 मई, 2018 को दिल्ली गई थी। मुंबई एयरपोर्ट पर मैं एक महिला एंजल खान से मिली, जिसने कहा कि वो मेरे साथ इवेंट में जाएगी। जब हम दिल्ली में उतरे तो हमने स्कूल जाने के लिए एक कार ली। थोड़ी देर बाद हम अचानक रुक गए और उसने कहा कि हमें कार बदलनी होगी, क्योंकि इसे स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। हम फिर एक ग्रे इनोवा में चले गए और कुछ सेकेंड्स के भीतर मुझे एहसास हुआ कि हम तिहाड़ जेल के बाहर हैं। जब मैंने उससे इस बारे में पूछा, तो उसने कहा कि हमें जेल के रास्ते स्कूल में जाना है।'

मुझे पता था कि मैं फंस गई हूं
चाहत का कहना है कि ये महसूस करने के बाद कि मैं तिहाड़ में हूं, मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया और कार को रोकने के लिए कहा, लेकिन एंजल मुझे शांत करती रही और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, मैं तिहाड़ जेल के अंदर थी।

इस बारे में आगे बात करते हुए चाहत ने कहा, 'मुझे पता था कि मैं फंस गई हूं और मैं अपने दो बच्चों के बारे में सोचकर घबरा गई, जो मेरे पेरेंट्स के साथ मुंबई में थे। कार से उतरते ही हमें एक कमरे में ले जाया गया। मुझे याद है कि कमरा लैपटॉप, घड़ियों और महंगी लग्जरी चीजों से भरा हुआ था। वहां पर दुनिया भर के ब्रांडेड बैग थे। उस छोटे से कमरे में सब कुछ भरा हुआ था।'

सुकेश ने अपना परिचय जे. जयललिता के भतीजे के रूप में किया था
कमरे में चाहत का परिचय एक ऐसे व्यक्ति से हुआ जो खुद को शेखर रेड्डी कहता था। इस बारे में बात करते हुए चाहत ने कहा, 'उसने एक फैंसी शर्ट के साथ, सोने की चेन पहन रखी थी। उन्होंने खुद को एक फेमस साउथ टीवी चैनल के मालिक और जे. जयललिता के भतीजे के रूप में पेश किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव के दौरान EVM से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जेल में उन्हें VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो मेरे बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने मेरा टीवी शो "बड़े अच्छे लगते हैं" देख रखा है और मुझसे मिलना चाहते हैं।

इस केस में चाहत के साथ-साथ नोरा, जैकलीन फर्नांडीज, निक्की तंबोली जैसी एक्ट्रेसेस का नाम जुड़ चुका है।

इस केस में चाहत के साथ-साथ नोरा, जैकलीन फर्नांडीज, निक्की तंबोली जैसी एक्ट्रेसेस का नाम जुड़ चुका है।

सुकेश ने चाहत को जेल में किया था प्रपोज
चाहत ने आगे बताया, 'मैंने उससे कहा तुमने मुझे यहां क्यों बुलाया है? मैं अपने 6 महीने के बच्चे को घर पर छोड़कर ये सोचकर आई हूं कि यहां पर एक इवेंट है। फिर, इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, वो घुटने के बल बैठ गया और कहने लगा कि वो मुझसे शादी करना चाहता है। मैंने उस पर चिल्लाते हुए कहा- मैं शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे हैं लेकिन उसने कहा कि मेरे पति मेरे लिए सही आदमी नहीं हैं और वो मेरे बच्चों का पिता बनेगा। मैं इतनी डर गई कि मैं रोने लगी।'

एंजल ने मुझे 'शगुन' के रूप में लगभग 2 लाख रुपए दिए थे
चाहत कहती हैं, 'वहां से निकलने के बाद मैं और एंजल सीधे एयरपोर्ट गए और रास्ते में, एंजल ने मुझे 'शगुन' के रूप में लगभग 2 लाख रुपए दिए। इसके साथ ही उसने मुझे ये भी कहा वो वास्तव में मुझे पसंद करता है। उस समय मैं चुप रही क्योंकि मैं घर वापस जाना चाहती थी। फिर उसने मुझे अपनी वर्साचे की घड़ी उतार कर दे दी, जो उसने पहनी हुई थी।'

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


जैकलीन-नोरा के बाद चाहत खन्ना को फंसाना चाहता था सुकेश: कहा- जेल में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया; दो लाख रु... - Dainik Bhaskar
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...