Rechercher dans ce blog
Monday, September 19, 2022
Zwigato Trailer: बाइक में पूरे शहर में खाना पहुंचाते डिलीवरी बॉय, कितनी मुश्किल है लाइफ, लेकर आए कपिल शर्मा - Aaj Tak

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने सबसे सीरियस अवतार के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. कपिल की फिल्म 'ज्विगाटो' (Zwigato) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में आप उन्हें एक फूड डिलीवरी पर्सन के रूप में देखेंगे. कपिल का किरदार एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है, जिसके बच्चे नहीं चाहते कि वो डिलीवरी का काम करें.
रिलीज हुआ ज्विगाटो का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत कपिल शर्मा के किसी के घर में झांकने से होती है. उनके हाथ में खाने के डब्बे हैं. पीठ पर बैग और सिर पर बाइक का हेलमेट. वह लिफ्ट के पास जाते हैं तो देखते हैं कि उनपर 'डिलीवरी बॉय लाइफ में अलाउड नहीं है' लिखा है. इसके बाद वह कई मंजिल चढ़कर ऊपर आते हैं तो देखते हैं ऑर्डर करने वाला शख्स घर का दरवाजा खुला छोड़े सो रहा है. कपिल उसके पास जाते हैं और कहते हैं- सर खाना लाए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
कपिल के पास एक छोटा घर और अपना परिवार है. वह अपने बेटे से कहते हैं कि आज हम 10 डिलीवरी करेंगे और बाद में उनकी बेटी उनसे कहती है कि आप और कुछ काम क्यों नहीं कर लेते. डिलीवरी राइडर होना आसान काम नहीं है और इसकी वजह से उनके परिवार को स्ट्रगल भी करना पड़ रहा है. दिन-रात बाइक पर घूमते हुए तरह-तरह के लोगों खाना डिलीवर करते हैं. घर में पैसों की कमी है तो उनकी पत्नी भी काम करने के लिए बाहर निकल गई है.
ट्रेलर में आपको डिलीवरी बॉय बने कपिल शर्मा की जिंदगी के कुछ बेहद मुश्किल पलों की झलकियां भी मिलेगी. कैसे एक डिलीवरी बॉय को गुड बॉय बनकर अच्छी रेटिंग और इंसेंटिव के पीछे गोल-गोल घूमना पड़ता है. फिर भी उसके हाथ कुछ खास नहीं आता. एक पल ऐसा भी आता है जब कपिल कहीं लिखा पढ़ते हैं- वो मजदूर है इसलिए मजबूर है. इसे देखकर वह कहते हैं- क्या पता वो मजबूर है, इसलिए मजबदूर है. उनकी यही लाइन इस फिल्म का सार बताती है.
टोरंटो में किया कमाल
कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2022 में हो चुका है. इसे काफी सराहना भी मिली. अब यह फिल्म बुसान फिल्म फेस्टिवल 2022 में होने जा रहा है. इस फेस्टिवल की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. 'ज्विगाटो' का निर्देशन नंदिता दास ने किया है. इसमें कपिल शर्मा के साथ एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी नजर आएंगी. फिल्म का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस ने किया है.
Zwigato Trailer: बाइक में पूरे शहर में खाना पहुंचाते डिलीवरी बॉय, कितनी मुश्किल है लाइफ, लेकर आए कपिल शर्मा - Aaj Tak
Read More
Sunday, September 18, 2022
Brahmastra: Ranbir Kapoor को धमकाती हैं Alia Bhatt, एक्टर बोले- 'बहुत गुस्सैल है' - Aaj Tak

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पांच साल से एक साथ हैं. दोनों की साथ में पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट जा रही है. रणबीर-आलिया फिल्म की सक्सेस को तो एंजॉय कर ही रहे हैं. साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ की खुशियों को भी खूब जी रहे हैं. आलिया प्रेग्नेंट हैं, और जल्द ही नन्हे कपूर को जन्म देने वाली हैं. फिल्म प्रमोशन करते दोनों के साथ में कई क्यूट मोमेंट्स भी देखने को मिले जहां फैंस उन्हें देख बस आहें भरकर रह गए.
रणबीर को धमकाती हैं आलिया
ब्रह्मास्त्र की प्रमोशन के दौरान रणबीर और आलिया की पर्सनल केमिस्ट्री लोगों के बीच ज्यादा फेमस रही. एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में रणबीर ने फिल्म के साथ-साथ आलिया के भी बारे में बातचीत की. रणबीर ने कहा कि आलिया ने उनकी जिंदगी को बेहतर बनाया है. वहीं रणबीर ने ये भी खुलासा किया कि कई बार आलिया उन पर हावी हो जाती हैं. आलिया उस मोड में चली जाती हैं, जब वो मुझे हद से ज्यादा परेशान भी कर देती है.
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर ने कहा-''मैं आलिया की बहुत रेस्पेक्ट करता हूं. अपनी पत्नी से अलग एक एक्टर और एक शख्सियत के तौर पर, मैं उन्हें बहुत मानता हूं. लेकिन कई बार मुझ पर आलिया बहुत हावी हो जाती है, वो बहुत गुस्सैल है. आलिया गुस्से में धमका भी देती हैं. लेकिन मेरे पास दुनिया की बेस्ट मैनेजर है और वो है आलिया. अगर मुझे कुछ भी करना होता है तो मैं आलिया के जरिए करवाता हूं. क्योंकि मुझे पता है उसके पास दुनिया के बेस्ट मैनेजेरियल स्किल्स हैं. वो सब कुछ चुटकियों में कर देती है. उसकी वजह से मेरी दुनिया आसान हो गई है.''
आलिया बिन अधूरे रणबीर
रणबीर-आलिया हाल में कई बार पैपराजी को साथ में पोज देते दिखाई दिए हैं. फैंस भी कपल को साथ में देखने का इंतजार करते हैं. रणबीर ने एक और इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वे आलिया पर कितने डिपेंड हैं. रणबीर ने कहा था कि वो आलिया के बिना खुद को अधूरा पाते हैं. रणबीर ने बताया कि आलिया उनके लिए इस कदर जरूरी है कि वो उनके बिना कुछ खाना पीना भी नहीं चाहते हैं.
रणबीर ने कहा था कि ''मैं ऐसे ही शेखी झाड़ता हूं कि मैं बहुत ज्यादा इंडिपेंडेंट हूं, लेकिन हकीकत यही है कि मैं आलिया पर बहुत ज्यादा डिपेंडेंट हूं. अगर मुझे ये नहीं पता होता कि आलिया कहां हैं तो मैं ना बाथरूम जाता हूं और ना ही कुछ खाता हूं. मेरे लिए ये बहुत जरूरी है कि आलिया मेरे पास रहे. ये मायने नहीं रखता है कि हम एक दूसरे के साथ रोमांस करें या बात करें, वो बस मेरे पास बैठी होना चाहिए.'' रणबीर की इन बातों पर आलिया ने भी सहमति जताई थी.
बात करें वर्कफ्रंट की तो खबरे हैं कि रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट 2025 में रिलीज होगा. रणबीर के पास ब्रह्मास्त्र के अलावा अंदाज अपना-अपना 2 और एनिमल जैसी फिल्में भी हैं. वहीं आलिया की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी.
Brahmastra: Ranbir Kapoor को धमकाती हैं Alia Bhatt, एक्टर बोले- 'बहुत गुस्सैल है' - Aaj Tak
Read More
Saturday, September 17, 2022
Nora Fatehi ने मैक्सी ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, फोटोज देखकर फैंस की हुई बल्ले-बल्ले - Bollywood Life हिंदी
पॉपुलर डांसर और मॉडल नोरा फतेही के कुछ लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, नोरा फतेही मुंबई के एक इलाके में पैपराजी के कैमरों में कैद हुई हैं।
Nora Fatehi ने मैक्सी ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, फोटोज देखकर फैंस की हुई बल्ले-बल्ले - Bollywood Life हिंदी
Read More
Friday, September 16, 2022
Manike Nora Fatehi Video: रिलीज होते ही Manike के व्यूज पहुंचे 10 लाख के पार, नोरा फतेही ने एक बार फिर ढहाया.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Siddharth Malhotra Nora Fatehi starrer Manike Song out अपने कॉन्सेप्ट की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई फिल्म थैंक गॉड का सॉन्ग मनिके शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। गाने में नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म थैंक गॉड को लेकर ट्विटर पर बवाल मचा हुआ है। फिल्म में भगवान चित्रगुप्त के किरदार में अजय देवगन को दिखाने का विरोध करते हुए बायकॉट की मांग उठ रही है। अब फिल्म का गाना मानिके रिलीज कर दिया गया है, जिसमें नोरा फतेही की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। रिलीज होने के साथ ही गाना सोशल मीडिया में छा गया है और एक घंटे में ही 10 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं।
नोरा से ज्यादा योहानी हैं लाइमलाइट में
नोरा फतेही से ज्यादा इस गाने की जान इसकी सिंगर है। साल 2021 में गाने मानिके मागे हिते को श्रीलंकाई गायिका योहानी ने गाया था और सॉन्ग ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई थी। लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये गाना छाया हुआ था। गाने को 200 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। अब फिल्म थैंक गॉड के जरिए मानिके मागे हिते का हिंदी वर्जन सामने आया है।
10 लाख के पार हुए व्यूज
सॉन्ग ने अपने टीजर रिलीज के साथ ही धूम मचा दी थी। अब रिलीज होने के बाद मानिके के लिए लोगों का क्रेज बना हुआ है। तीन मिनट के इस गाने को कुछ घंटों के अंदर 12 लाख से ज्यादा व्यूज और चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यहां देखें गाने का वीडियो-
थैंक गॉड की स्टार कास्ट
फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार में हैं। रकुल फिल्म थैंक गॉड में सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। थैंक गॉड दिवाली के मौके पर 24 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
थैंक गॉड की कहानी
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। थैंक गॉड में अजय देवगन मॉडर्न चित्रगुप्त और सिद्धार्थ मल्होत्रा कॉमन मैन आयान कपूर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी सब कुछ होते हुए भी अपनी जिंदगी से नाखुश आयान कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका एक्सीडेंट होने के बाद उसकी मुलाकात चित्रगुप्त से होती है और वे उसे उसके कर्मों का लेखा-जोखा बताते हैं।
यह भी पढ़ें- अभिनेत्री साक्षी मलिक की इन हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
Edited By: Vaishali Chandra
Manike Nora Fatehi Video: रिलीज होते ही Manike के व्यूज पहुंचे 10 लाख के पार, नोरा फतेही ने एक बार फिर ढहाया.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More
Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी
[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...
-
[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...
-
मुंबई 17 घंटे पहले लेखक: निशात शम्सी कॉपी लिंक मुलाकात के बाद शाहरुख जैसे ही लौटे, आर्यन विजिटर रूम में ही रोने लगे। ड्रग्स केस में ...
-
Adblock test (Why?) नोरा फतेही के खातिर टेरेंस लुईस ने मलाइका अरोड़ा को किया इग्नोर, देखें मजेदार वीडियो - Hindustan हिंदी Read More
