Rechercher dans ce blog

Friday, April 22, 2022

12 साल छोटे Arjun Kapoor को डेट करने पर ट्रोल होती हैं Malaika Arora, हेटर्स को दिया जवाब - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • मलाइका-अर्जुन का बॉन्ड है खास
  • ट्रोल्स को दिया मलाइका ने जवाब

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप किसी से छिपा नहीं है. कपल कई सारे इवेंट्स में साथ नजर आते हैं और फ्री टाइम में भी फुल एंजॉय मोड में रहते हैं. कपल का अपना फैन फॉलोइंग बेस है और उनकी शादी को लेकर भी बातें होती रहती हैं. कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी सामने आ रहा है कि कपल काफी समय से शादी का मन बना रहे हैं. वे सिर्फ कोरोना की वजह से रुके थे और साल 2022 में वे शादी कर सकते हैं. मलाइका को कई दफा इसलिए ट्रोल किया जाता है क्योंकि बॉयफ्रेंड से वे 12 साल बड़ी हैं. अब ट्रोल्स पर मलाइका ने रिएक्ट किया है.

महिलाओं के रिलेशनशिप की परिभाषा अलग

मलाइका अरोड़ा ने 'हैलो' को दिए इंटरव्यू में कहा- 'किसी भी ब्रेकअप और डिवोर्स के बाद ये बहुत जरूरी है कि महिला अपना जीवन आगे बढ़ाए और ऐसे उदास-तन्हा ना रहे. दरअसल हुआ यूं है कि रिलेशनशिप्स के मामले में लड़कियों को लेकर काफी मिसोगॉनिस्ट अप्रोच बन गया है. यहां पर बड़ी उम्र की महिलाओं के कम उम्र के पुरुष के साथ रिलेशनशिप को अपवित्र माना जाता है.'

Kabhi Eid Kabhi Diwali में Salman Khan ने कराई जीजा Aayush Sharma की एंट्री, Arshad Warsi को किया रिप्लेस!

बता दें कि मलाइका ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं और इसपर रिएक्ट भी कम करती हैं. लेकिन वे अपनी रिलेशनशिप्स और डिवोर्स पर खुलकर बात करती हैं. वे अपने 50s में एंटर करने वाली हैं और वे 48 साल की हो चुकी हैं. वहीं अर्जुन कपूर की बात करें तो वे अभी 36 साल के हैं. उम्र चाह जितनी भी हो मगर कपल की बॉन्डिंग को फैंस पसंद करते हैं.

जब फिल्म के सेट पर 1 साल की Sara Ali Khan के साथ खेलते दिखे पिता Saif Ali Khan, थ्रोबैक वीडियो Viral

धीरे-धीरे रिकवर कर रहीं मलाइका

कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा को एक एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा था. उन्हें काफी चोट आई थी और अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था. एक्ट्रेस को गंभीर चोट नहीं आई और वे धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हालांकि ये जरूर कहा कि इतना सारा खून बहते देख वे काफी डर गई थीं. मलाइका ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की थी. इसमें उनकी आइब्रो पर चोट का हल्का सा निशान नजर आ रहा था.

Adblock test (Why?)


12 साल छोटे Arjun Kapoor को डेट करने पर ट्रोल होती हैं Malaika Arora, हेटर्स को दिया जवाब - Aaj Tak
Read More

Karan Johar के WhatsApp ग्रुप में आने की Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की कोशिशें नाकाम, किसने किया रिजेक्ट? - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • 14 अप्रैल को हुई रणबीर-आलिया की शादी
  • करण जौहर ने क्या किया बड़ा खुलासा?

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt) को लेकर मजेदार खुलासा किया है. Janice Sequeira को दिए यूट्यूब इंटरव्यू में करण जौहर ने कई राज खोले. इनमें से एक सीक्रेट था उनके फेवरेट आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर. जानें क्या है वो मजेदार बात.

करण जौहर का मजेदार खुलासा

करण जौहर (Karan Johar) ने शो Social Media Star With Janice में बताया कि उनका एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसके मेंबर बनने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने जी जान से कोशिश की. लेकिन एक खास शख्स ने इस ग्रुप में उनकी एंट्री को हर बार रिजेक्ट कर दिया. क्या आप जानते हैं कौन है वो शख्स. वो हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  के बेहद अजीज दोस्त अयान मुखर्जी. अब क्यों अयान मुखर्जी ऐसा करेंगे ये बात किसी को भी हैरान कर सकती है. तो करण ने अपने इंटरव्यू में आगे इसकी वजह भी बताई.

Urfi Javed ने ये क्या पहन लिया? बिकिनी के साथ पहनी ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक पैंट्स, यूजर्स बोले- बेशर्म

रणबीर-आलिया पर करण ने क्या कहा?

करण जौहर (Karan Johar) ने कहा- एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसका नाम A लिस्ट है.  इस ग्रुप के सभी लोगों के नाम A से आते हैं. इसमें अमृता हैं जो कि प्रोडक्शन डिजाइनर हैं. अयान मुखर्जी हैं. इस ग्रुप में हम फिल्मों के ट्रेलर के बारे में बात करते हैं. फिल्म 2 स्टेट्स के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन हमेशा सभी नई फिल्मों के ट्रेलर डालते हैं. इन्हें देखने के बाद फिर हम लोग अपना अपना रिव्यू देते हैं. इस ग्रुप से कुछ भी आगे फॉर्वड नहीं किया जाता.

इसलिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसका हिस्सा बनने की भरपूर कोशिश की है. लेकिन हमने उन्हें रिजेक्ट कर दिया क्योंकि अयान मुखर्जी ने कहा कि इस ग्रुप में कोई मूवी स्टार नहीं रहेगा क्योंकि हमारा उनकी मूवीज को लेकर ओपिनियन हो सकता है. 

बिकिनी में भोजपुरी क्वीन Namrata Malla ने बिखेरा जलवा, बोल्ड अवतार देख फैंस बोले- Hot

तो ये वजह है जिसके कारण रणबीर और आलिया को इस ग्रुप में एंट्री नहीं मिली है. रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को शादी की है. कपल की ये शादी काफी ज्यादा प्राइवेट रखी गई. रणबीर और आलिया की शादी में करण जौहर ने अहम रोल प्ले किया था. करण, आलिया को अपनी बेटी मानते हैं इसलिए कई रस्मों की शुरूआत उन्होंने ही की थी. करण शादी में कई दफा इमोशनल भी हुए थे.


 

Adblock test (Why?)


Karan Johar के WhatsApp ग्रुप में आने की Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की कोशिशें नाकाम, किसने किया रिजेक्ट? - Aaj Tak
Read More

Thursday, April 21, 2022

फिर मुंह छुपाए दिखे Raj Kundra, पहना ऐसा अजीब आउटफिट, यूजर्स ने बताया 'मधुमक्खी' - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • चेहरा ढके नजर आए राज
  • मुंह छुपाकर घूमते हैं राज कुंद्रा
  • यूजर्स ले रहे मजे

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों दुनिया से मुंह छुपाए घूम रहे हैं. पिछले साल राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसे थे. इसकी वजह से उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी. हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था. जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया से अपने अकाउंट को हटाया और काफी समय से बाहर की दुनिया से दूरी बनाकर रखी थी. फिर जब उन्होंने बाहर निकलना शुरू किया तो अलग ही अवतार अपना लिया.

मुंह छुपाए निकले राज कुंद्रा  

अब राज कुंद्रा जब भी पब्लिक प्लेस पर नजर आते हैं अपने चेहरे को पूरी तरह से ढके हुए दिखते हैं. उन्होंने अजीबोगरीब कपड़े (Raj Kundra Face Fully Covered) पहनने शुरू कर दिए हैं. जिससे वह अपने पूरे चेहरे को ही मीडिया के कैमरा में कैद होने से बचाते रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. राज मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए और उन्होंने एक बार फिर अपने पूरे चेहरे को अजब से दिखने वाले मास्क से ढका हुआ था. 

Akshay Kumar की ट्रोलिंग पर Ajay Devgn का रिएक्शन, तंबाकू एड पर बोले- हर कोई इतना मैच्योर....

हर बार राज कुंद्रा अजब आउटफिट में नजर आते हैं. कभी वह ऐसा काला मास्क पहन लेते हैं तो कभी हेलमेट में जुड़ा शीशा ही अपने चेहरे पर लगा लेते हैं. अब राज कुंद्रा अजब-सा जैकेट पहनकर मुंबई एयरपोर्ट (Raj Kundra Mumbai Airport) पहुंचे. यहां उन्होंने ब्लू कलर के जैकेट के साथ ब्लू कलर का ही मास्क लगाया हुआ था. इस मास्क में आंखों और मुंह के लिए जगह बनी थी. जाहिर तौर पर राज को इस अवतार में पहचान पाना काफी मुश्किल था.

यूजर्स ने बताया मधुमक्खी

इस अवतार में राज कुंद्रा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. अपने हुलिए की वजह से राज ट्रोल भी हो रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि इस आउटफिट में वह 'मधुमक्खी' जैसे दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आज जादू बनकर आया है ये.' दूसरे ने लिखा, 'ये मधुमक्खी बने क्यों जाता है बाहर?' एक और ने लिखा, 'ये समझ गया है कि किसी को मुंह दिखाने के लायक ही नहीं बचा.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये मुंह क्यों छुपाता है? पिटाई बहुत हुई है क्या?'

KGF 2 Box Office Collection Day 7: KGF 2 के नाम सबसे तेजी से 250cr कमाने का रिकॉर्ड, बाहुबली 2-दंगल को चटाई धूल

पोर्नोग्राफी मामले में हुई थी जेल

2021 में राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आया था. इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. उन पर एडल्ट फिल्में बनाने का आरोप लगाया गया था. इसकी वजह से राज को जेल की हवा खानी भी पड़ी थी. बाद में वह जमानत पर रिहा हुए थे. जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली. उन्होंने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए. पिछली बार राज कुंद्रा को बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में देखा गया था. यहां उन्होंने मास्क लगाकर चेहरा तो नहीं ढका लेकिन पैपराजी से बचते जरूर नजर आए थे.

Adblock test (Why?)


फिर मुंह छुपाए दिखे Raj Kundra, पहना ऐसा अजीब आउटफिट, यूजर्स ने बताया 'मधुमक्खी' - Aaj Tak
Read More

पर्यटन नगरी: शादी के एक हफ्ते बाद मनाली पहुंचे रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना के साथ करेंगे शूटिंग - अमर उजाला

संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Apr 2022 04:55 PM IST

सार

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना मनाली की हसीन वादियों में एनिमल फिल्म की शूटिंग करते नजर आएंगे। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। 

ख़बर सुनें

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की वादियों में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए मायानगरी के सितारों का पहुंचना शुरु हो गया है। एक सप्ताह पहले आलिया भट्ट के साथ परिणय सूत्र में बंधने के बाद अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गए हैं। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ वह एनिमल फिल्म कर रहे हैं।
विज्ञापन

मनाली और लाहौल की वादियों में करीब एक सप्ताह तक इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। गुरुवार को दोनों मनाली पहुंचे। दोनों बड़ागढ़ रिजोर्ट एवं स्पा में ठहरे हुए हैं। होटल में पहुंचने पर उनका होटल संचालक एवं प्रसिद्ध बागवान नकुल खुल्लर और उनके बेटे गुनाल खुल्लर ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया। 

मनाली में फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में दे लेडी किल्लर फिल्म की शूटिंग के लिए अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर मनाली पहुंचे हैं। लाहौल की वादियों में इस फिल्म की शूटिंग चली हुई है। वहीं, अब फिल्म एनिमल की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने मनाली में डेरा डाल दिया है। कबीर सिंह फिल्म का निर्देशन करने वाले संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म के निर्देशक हैं। टी-सीरीज प्रोडक्शन हाउस के महिपाल एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

बागवानी के क्षेत्र में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित बागवान नकुल खुल्लर ने दोनों को कुल्लवी परंपरा के अनुसार टोपी पहनाकर बड़ागढ़ होटल एवं स्पा में स्वागत किया। नकुल खुल्लर ने बताया कि करीब एक सप्ताह तक दोनों यहीं पर रुकेंगे। मनाली और लाहौल में बर्फ के बीच फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

Adblock test (Why?)


पर्यटन नगरी: शादी के एक हफ्ते बाद मनाली पहुंचे रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना के साथ करेंगे शूटिंग - अमर उजाला
Read More

Wednesday, April 20, 2022

तंबाकू ब्रांड का एड करने पर Akshay Kumar ने मांगी माफी, फीस को लेकर कही बड़ी बात - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • अक्षय संग एड में दिखे शाहरुख-अजय देवगन
  • अक्षय कुमार को काफी किया गया ट्रोल
  • लोगों ने की पद्म श्री सम्मान लौटने की बात

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को आपने विमल इलायची के एड में देखा ही होगा. इस विज्ञापन में खिलाड़ी कुमार बादशाह शाहरुख खान और अजय देवगन संग नजर आए. शाहरुख और अजय देवगन का तो कुछ नहीं बिगड़ा लेकिन अक्षय कुमार ये एड करने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए. लोगों की आलोचनाओं से घिरने के बाद अब अक्षय कुमार ने बड़ी अनाउंसमेंट की है.

अक्षय ने क्यों फैंस से मांगी माफी?
अक्षय कुमार ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए इस विज्ञापन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं. उन्होंने ऐलान किया कि वे अब तंबाकू ब्रांड (विमल) के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस  फैसले के बारे में बताया है.

खिलाड़ी कुमार ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- मुझे माफ कर दें. मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से. पिछले कुछ दिनों में आए आपके रिएक्शंस ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा. विमल इलायची के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की मैं इज्जत करता हूं. इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं.

प्रेग्नेंट Rihanna के बॉयफ्रेंड A$AP Rocky अरेस्ट, शख्स को गोली मारने का है आरोप
 

अक्षय कुमार की पोस्ट

''मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए काम में लाऊंगा. ब्रांड चाहे तो इस एड को ऑनएयर करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं हो जाती. लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों को चुनूंगा. बदले में मैं हमेशा आपके प्यार और दुआओं को मांगता रहूंगा.''

जब दसवीं के लिए Nimrat Kaur ने बढ़ाया वजन, सुने ताने, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
 

अक्षय कुमार को लोगों ने किया ट्रोल

कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार का ये एड रिलीज हुआ है. जिसमें शाहरुख खान और अजय देवगन ने अक्षय कुमार का 'विमल यूनिवर्स' में वेलकम किया. बॉलीवुड के तीनों बड़े स्टार्स (शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार) पहली बार किसी एड में सामने आए थे. वैसे थी तो ये बहुत बड़ी बात लेकिन क्योंकि तीनों ने तंबाकू ब्रांड के एड के लिए हाथ मिलाया था. इसलिए ये एड ट्रोल्स के निशाने पर आया. अजय देवगन तो पहले से कई तंबाकू ब्रांड के एड्स में दिखे हैं. शाहरुख खान के ऐसे विज्ञापन करने पर भी इतना बवाल नहीं मचा. लेकिन खिलाड़ी कुमार के नजर आते ही लोगों ने हंगामा कर दिया. 

अक्षय कुमार के फैंस ने एक्टर के पुराने वीडियोज भी शेयर किए जहां वे शराब, सिगरेट जैसे हानिकारक प्रोड्क्टस से दूर रहने की बात करते दिखे. कई लोगों ने तो तीन बार पद्म श्री सम्मान पा चुके खिलाड़ी कुमार से अवॉर्ड वापस लौटने को भी कहा. खैर, काफी आलोचनाएं झेलने के बाद एक्टर ने माफी तो मांग ली है, अब फैंस पर खिलाड़ी कुमार का ये माफीनामा कितना असर करता है, ये तो वक्त ही बताएगा.


 

Adblock test (Why?)


तंबाकू ब्रांड का एड करने पर Akshay Kumar ने मांगी माफी, फीस को लेकर कही बड़ी बात - Aaj Tak
Read More

रणबीर कपूर की भांजी समारा ने खास अंदाज में किया मामी आलिया भट्ट का स्वागत, शेयर - ABP न्यूज़

बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.  रणबीर और आलिया इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस बधाई दे रहे हैं. आलिया भट्ट का कपूर खानदान में खास अंदाज में स्वागत हुआ है. रणबीर कपूर की भांजी समारा ने मामी आलिया भट्ट का स्पेशल अंदाज में स्वागत किया है. समारा ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कपूर फैमिली की अनसीन फोटो शेयर की है.

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी की बेटी समारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने आलिया-रणबीर की शादी के तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने ग्रुप फोटो शेयर की है. जिसमें नीतू, रिद्धिमा, आलिया, रणबीर, भारत, करिश्मा कपूर, नव्या नवेली नंदा के साथ कई कपूर फैमिली के मेंबर्स नजर आ रहे हैं.

समारा ने किया आलिया का स्वागत
समारा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-  परिवार में आपका स्वागत है आलिया मामी.  मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. समारा के पोस्ट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं.

नीतू कपूर ने किया रिएक्ट
समारा के पोस्ट पर उनकी नानी नीतू कपूर और मां रिद्धिमा साहनी ने कमेंट किया है. नीतू कपूर ने लिखा- Awww ये सबसे स्वीट है. साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की. वहीं रिद्धिमा ने ढेर सारे हार्ट इमोजी पोस्ट किए.

आपको बता दें आलिया और रणबीर दोनों ने ही शादी के बाद काम पर वापसी कर ली है. रणबीर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' में बिजी हैं वहीं आलिया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर काम कर रही हैं. आलिया और रणबीर की इस साल ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है. फिल्म में फैंस को दोनों की कमाल केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है.

ये भी पढ़ें: तारक मेहता का उल्टा चश्माः अपने जमाने के रेडियो को ठीक कराने की भिड़े ने की जेठालाल से रिक्वेस्ट

Watch: अमेरिका जाने के लिए अंग्रेजी सीख रही हैं 'अनुपमा' रूपाली गांगुली, सास ने दिया ताना तो 'बा' ने ऐसे दिया करारा जवाब

Adblock test (Why?)


रणबीर कपूर की भांजी समारा ने खास अंदाज में किया मामी आलिया भट्ट का स्वागत, शेयर - ABP न्यूज़
Read More

विक्की कौशल ने गंगा में लगाई डुबकी, देखें वीडियो - Aaj Tak

[unable to retrieve full-text content]

  1. विक्की कौशल ने गंगा में लगाई डुबकी, देखें वीडियो  Aaj Tak
  2. ऋषिकेश से लेकर मसूरी तक विक्की कौशल ले रहे हैं उत्तराखंड की वादियों का आनंद, गंगा में भी लगाई डूबकी  News24 Hindi
  3. Instagram पर Vicky Kaushal की तस्वीर ने मचाया बवाल, फैंस बोले FIRE है....  Ghamasan News
  4. Google समाचार पर पूरी खबर देखें

विक्की कौशल ने गंगा में लगाई डुबकी, देखें वीडियो - Aaj Tak
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...