Rechercher dans ce blog

Monday, February 21, 2022

अनमोल अंबानी और कृशा शाह ने लिए सात फेरे ! सुर्ख जोड़े, हैवी ज्वेलरी में किसी रानी - ABP न्यूज़

अनिल अंबानी (Anil Ambani) के बड़े बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) ने मंगेतर कृशा शाह (Khrisha Shah) के संग 20 फरवरी को सात फेरे ले लिए हैं. अनमोल अंबानी और कृशा शाह (Anmol Ambani and Khrisha Shah) की शादी की तस्वीरों की इंटरनेट पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. अनमोल और कृशा की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके परिवार का हमेशा से अंबानी परिवार (Ambani Family) के साथ करीबी नाता रहा है. एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया बच्चन (Jaya Bachchan) पूरे परिवार के साथ अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल हुए थे.

अनमोल (Anmol Ambani Marriage Photos) की दुल्हन और अंबानी परिवार की नई बहु सुर्ख जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. कृशा ने लाल रंग का लहंगा पहना है, जिसपर सिल्वर वर्क हुआ है. ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए कृशा (Khrisha Shah) ने हैवी कुंदन ज्वेलरी, हाथों में लाल चूड़ा और सिल्वर रंग के कलीरे कैरी किए हैं. कृशा का दुल्हनिया रूप बेहद खूबसूरत दिख रहा है. 


अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) ने अपने खास दिन पर सफेद रंग की शेरवानी पहनी है, साथ ही उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी सिर पर पहनी है. अनमोल और कृशा की शादी की तस्वीरों को देखने के बाद नेटीजन्स ने शुभकामनाओं का तांता लगा दिया है. 


बता दें अनमोल और कृशा (Anmol Ambani and Khrisha Love Story) की पहली बार मुलाकात फैमिली मीटिंग में हुई थी. इसके बाद से ही दोनों आपस में अक्सर बातें करते थे. अपने-अपने कामों से समय निकालकर अनमोल और कृशा मिला भी करते थे. इसी तरह दोनों में प्यार बढ़ता गया और दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला कर लिया. 


अंबानी परिवार और कृशा के परिवार को भी यह रिश्ता मंजूर था. अनमोल (Anmol Ambani) जहां एक तरफ 24 साल की उम्र से बिजनेस संभाल रहे हैं वहीं कृशा सोशल वर्कर हैं. कृशा अपने भाई के साथ एक कंपनी की पार्टनर भी हैं. 

अपने लंबे करियर में अमिताभ बच्चन ने क्यों कभी माधुरी दीक्षित संग काम नहीं किया, सामने आई वजह 

Name The Star: मां की गोद में लेटी दिख रही इस मेगा स्टार को पहचानने में दिग्गज हुए फेल, दिमाग पर जोर डालना है बेकार

Adblock test (Why?)


अनमोल अंबानी और कृशा शाह ने लिए सात फेरे ! सुर्ख जोड़े, हैवी ज्वेलरी में किसी रानी - ABP न्यूज़
Read More

टीवी अपडेट्स: महजबी सिद्दीकी ने सना खान से इंस्पायर हो कर ग्लैमर की दुनिया से किया तौबा; रोहित शेट्टी ने दि... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Tv
  • Mehjabi Siddiqui Has Quit The Glamor World; Rohit Shetty Gave A Gift To Bharti And Harsh, TV Updates

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस 11 फेम महजबी सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि अब से वो हमेशा हिजाब में ही रहेंगी। महजबी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "मैं ये इसलिए लिख रही हूं क्योंकि मैं 2 साल से बहुत परेशान थी, मुझे कुछ नहीं समझ आ रहा था कि ऐसा क्या करूं जिससे मुझे सुकून मिले। अल्लाह की नाफरमानी करके इंसान को कभी भी सुकून नहीं मिल सकता है। आप किसी को खुश करने के लिए जितना कुछ भी कर लो लोग खुश नहीं होते हैं। इससे बेहतर है कि अल्लाह को खुश रखा जाए। मैं सना बहन को एक साल से फॉलो कर रही हूं। अल्लाह की इबादत करके मुझे सुकून मिला है और मैं चाहती हूं कि अल्लाह मेरे गुनाहों को माफ फरमाए और मुझे नेक रास्ते पर चलने की तौफीक फरमाए।" महजबी ग्लैमर की दुनिया से तौबा कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले सना खान और जायरा वसीम ने भी इसी तरह ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली थी।

रोहित शेट्टी ने दिया भारती और हर्ष को गिफ्ट

'हुनरबाज' के मेकर्स ने हाल ही में शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें रोहित शेट्टी शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। रोहित ने शो के होस्ट भारती और हर्ष के साथ खूब मस्ती की। प्रोमो वीडियो में रोहित, भारती और हर्ष को पैरेंट बनने की बधाई देते हैं और उनके लिए गिफ्ट लेकर आते हैं। हालांकि अपना गिफ्ट देने से पहले वो वो दोनों के साथ प्रैंक भी करते हैं। उन्होंने दोनों की आंखों पर ब्लैक फोल्ड कर दिया और उसके बाद हर्ष के कंधे पर नकली सांप रख दिया। हालांकि अपने प्रैंक के बाद रोहित ने भारती और हर्ष के घर में आने वाले नन्हें मेहमान के लिए गिफ्ट लेकर आए। रोहित ने पहले भारती को टैडी दिया और साथ ही बेबी के लिए स्विंग क्रेडल लेकर आए।

उमर रियाज ने किया अफसाना खान की शादी में डांस

पंजाबी सिंगर अफसाना खान हाल ही में शादी के बंधन में बंध गई हैं। अब अफसाना की शादी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उमर रियाज, अफसाना के साथ खूब डांस करते हुए नजर आए। अफसाना की शादी में टीवी के कई सितारे नजर आए, जैसे- रश्म‍ि देसाई, डोनल बिष्ट, हिमांशी खुराना, राखी सावंत।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


टीवी अपडेट्स: महजबी सिद्दीकी ने सना खान से इंस्पायर हो कर ग्लैमर की दुनिया से किया तौबा; रोहित शेट्टी ने दि... - Dainik Bhaskar
Read More

Pataudi और Kapoor परिवार ने कैसे मनाया Baby Jeh का जन्मदिन - NDTV India

Adblock test (Why?)


Pataudi और Kapoor परिवार ने कैसे मनाया Baby Jeh का जन्मदिन - NDTV India
Read More

फरहान अख्तर और शिबानी हुए एक, फैंस बोले शादी की बधाई दें या प्रेग्नेंसी की! - Zee News Hindi

नई दिल्ली: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के बाद शादी कर ही ली. फरहान और शिबानी (Farhan And Shibani Wedding) अब पति-पत्नी बन चुके हैं. शादी की पहली तस्वीर जैसे सामने आई फैंस फूले नहीं समाए लेकिन इसी फोटो में लोगों को कुछ ऐसा दिखा कि उनका दिमाग चकरा गया. फैंस समझ नहीं पाए कि अब इस जोड़े को किस बात की बधाई दी जाए.

फरहान शिबानी की शादी

बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड आर्टिस्ट फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) से शादी रचा ली है. बॉलीवुड का ये कपल अब हमेशा के लिए एक दूसरे का हो गया है. 19 फरवरी को खंडाला स्थित फार्म हाउस में दोनों ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. इस मौके पर दोनों के परिवार के अलावा कुछ चुनिंदा मेहमान मौजूद थे. फरहान अख्तर और शिबानी की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है. कपल शादी के आउटफिट में कमाल तो लग रहे थे मगर लोगों का ध्यान फरहान अख्तर की दुल्हनिया से नहीं हट सका और लोग पूछने लगे कि क्या शिबानी दांडेकर प्रेग्नेंट (Shibani Dandekar Pregnant) हैं?

साफ दिखा बेबी बंप

दरअसल सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फरहान और शिबानी की शादी की पहली फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर को देखकर जहां एक तरफ कपल के चाहने वाले उन्हें इस नई शुरुआत के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं वहीं कुछ लोग शिबानी की टमी को देखकर ये कयास लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं. तस्वीर में शिबानी दांडेकर (Is Shibani Dandekar Pregnant) को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अपने बेबी बंप के साथ हैं. शादी में शिबानी ने रेड एंड बेज कलर के गाउन पहना हुआ था लेकिन शादी की इन तस्वीरों में सोशल मीडिया पर लोगों को उनका बेबी बंप (Shibani Dandekar Baby Bump) दिखने लगा.

क्या है बेबी बंप का सच?

फरहान और शिबानी (Farhan And Shibani) की शादी की पहली तस्वीर ही चर्चा में आ गई. ब्राइडल लुक में शिबानी की टमी देख सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई है. हम आपको इस तस्वीर का सच बताते हैं. दरअसल शादी की तस्वीर में शिबानी प्रेग्नेंट नहीं हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनके गाउन की वजह से ऐसा लुक आ रहा है. शादी से एक-दो दिन पहले पैपराजी ने उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया था और वहां ऐसा कुछ नहीं दिखा था. इसलिए ये कहना अभी सही नहीं होगा कि शिबानी बेबी बंप के साथ हैं.

यह भी पढ़ें- 'बबीता जी' ने कमाई का निकाला कोई और जरिया, क्या 'जेठलाल' का अधूरा रह जाएगा प्यार?

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Adblock test (Why?)


फरहान अख्तर और शिबानी हुए एक, फैंस बोले शादी की बधाई दें या प्रेग्नेंसी की! - Zee News Hindi
Read More

Saif Ali Khan की कार्बन कॉपी हैं बेटे Jeh, बहन Saba Ali Khan ने शेयर की फोटो - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • सैफ की कॉपी है जेह
  • मनाया जा रहा जेह का पहला बर्थडे
  • एक साल का हुआ जेह

सैफ अली खान और करीना कपूर खान का छोटा बेटा जहांगीर अली खान आज एक साल का हो गया है. जहांगीर उर्फ जेह के पहले जन्मदिन की खुशी उनके परिवार में बहुत है. सुबह से ही मां करीना से लेकर बुआ सबा अली खान और सोहा अली खान उनपर प्यार बरसा रही हैं.

जेह के बर्थडे की खुशी में सबा अली खान ने जेह की एक क्यूट फोटो शेयर की है. इस फोटो में जेह को खिलौने से खेलते देखा जा सकता है. वह कैमरा के लिए पोज भी कर रहे हैं. जेह की इस फोटो के साथ सबा ने भाई सैफ अली खान के बचपन की फोटो को शेयर भी किया है. बाप-बेटे की फोटो को साथ में देखें तो आप फर्क नहीं बता पाएंगे. जेह अपने पापा सैफ के बचपन की कार्बन कॉपी लग रहे हैं. 

बिल्कुल सैफ जैसे दिखते हैं जेह

सबा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जान जेह.... आज एक साल का हो गया है. भगवान तुम्हें सलामत रखे. वो अपने अब्बा जैसा लगता है न?' सबा के इस पोस्ट पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं. कुछ ने नन्हें जेह को बर्थडे की बधाई दी. तो कुछ का कहना है कि जेह अपने अब्बा सैफ से ज्यादा अम्मा करीना जैसे लगते हैं. तो कुछ सैफ और जेह को ट्विन्स बता रहे हैं. 

Spy Bahu TV Serial: टेलीविजन डेब्यू करने जा रही हैं Kareena Kapoor? जानें सच क्या है

सोहा ने शेयर किया क्यूट वीडियो

जेह की छोटी बुआ सोहा अली खान ने भी उनकी एक क्यूट वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में जेह डांस करते नजर आ रहा है. उसके आसपास बैठे सभी लोग तालियां बजा रहे हैं. सोहा ने कैप्शन में लिखा, 'क्या? ये मेरा पहला जन्मदिन है. #happybirthday जेह बाबा.' इस वीडियो पर श्वेता बच्चन ने कमेंट कर जेह को क्यूट बताया है. 

करीना कपूर खान ने भी अपने लाडले बेटे के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर की हैं. करीना ने तैमूर और सैफ अली खान के साथ खिंची जेह की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक में वह सैफ के साथ बैठे पेड़ की डाली से खेल रहे हैं. दूसरे फोटो में जेह और तैमूर घुटनों के बल चलकर खेल रहे हैं. 

1 साल के हुए Kareena Kapoor के छोटे नवाब, भाई तैमूर का पीछा करते दिखे नन्हे जेह

करीना और सैफ के बेटे जहांगीर अली खान उर्फ जेह का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था. दोनों पहले से ही पांच साल के तैमूर अली खान के पेरेंट्स हैं. तैमूर की तरह जेह की भी अपनी फैन फॉलोइंग है. फैंस इस बात का निर्णय अभी भी नहीं कर पाए हैं कि जेह, सैफ और करीना में से किसके जैसा दिखता है. वहीं करीना के पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जेह उनके जैसे दिखते है, लेकिन वह सैफ की तरह शांत और सीरियस है. 

Adblock test (Why?)


Saif Ali Khan की कार्बन कॉपी हैं बेटे Jeh, बहन Saba Ali Khan ने शेयर की फोटो - Aaj Tak
Read More

वेडिंग बेल्स: 'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस साल करेंगे शादी? दोनों के अफेयर क... - Dainik Bhaskar

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों कथित तौर पर रिलेशनशिप में होने की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब यह खबर सामने आ रही है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिलेशन को लेकर ऑफिशियली कोई बयान नहीं दिया है और चुप्पी साधी हुई है।

इन दिनों मुंबई में रह रहे हैं रश्मिका-विजय ​​​​​​​
​​​​​​​रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रहे हैं। जिसके लिए दोनों मुंबई में ही रह रहे हैं। विजय देवरकोंडा इन दिनों मुंबई में अपनी डेब्यू फिल्म 'लाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में विजय के अपोजिट अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने हाल ही में मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है। विजय-रश्मिका दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गोवा गए थे। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है।

दोनों ने 2 फिल्मों में साथ काम किया था
​​​​​​​रश्मिका और विजय ने 2 सुपरहिट फिल्मों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया था। इन दोनों फिल्मों में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। तभी से दोनों के अफेयर और डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'मिशन मजनू' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आने वाली हैं।

शादी को लेकर रश्मिका ने कही थी यह बात
हाल ही में 25 साल की रश्मिका ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर अपने विचार बताए थे। रश्मिका ने कहा था कि उन्होंने वास्तव में अपनी शादी के बारे में अब तक नहीं सोचा है। लेकिन उन्हें लगता है कि पार्टनर ऐसा होना चाहिए, जिसके साथ कंफर्टेबल फील हो।

अमिताभ बच्चन के साथ 'गुड बॉय' में नजर आएंगी रश्मिका
​​​​​​​'मिशन मजनू' के अलावा रश्मिका जल्द ही 'गुड बॉय' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका के अलावा अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता भी लीड रोल में हैं। विकास बहल इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। हाल ही में रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' में 'श्रीवल्ली' के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


वेडिंग बेल्स: 'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस साल करेंगे शादी? दोनों के अफेयर क... - Dainik Bhaskar
Read More

Sunday, February 20, 2022

पिंक कलर की टाइट ड्रेस पहन पलक तिवारी ने खिंचवाई ऐसी तस्वीरें, फोटोशूट हो रहा वायरल - Zee News Hindi

नई दिल्ली: श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं. फिर चाहे उनका गाना हो, डांस हो या फिर उनका स्टाइल. सभी कुछ उनके फैंस को खूब पसंद आता है. हाल ही में श्वेता तिवारी ने ऐसा फोटोशूट करवाया है कि तस्वीरें देख फैंस अपने आप पर काबू नहीं कर पा रहे हैं.

पहनी पिंक कलर की टाइट ड्रेस

इन तस्वीरों में पलक तिवारी (Palak Tiwari) बेहद टाइट पिंक कलर की ड्रेस पहने हुई हैं. इस ड्रेस को पहनकर पलक ने दीवार के सहारे खड़े होकर एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं. इन पोज को देखकर फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं.

 

 

 

स्कर्ट के साथ पहना क्रॉप टॉप

इस लेटेस्ट फोटोशूट में पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने लाइट गुलाबी रंग टी टाइट स्कर्ट पहनी हुई हैं. इसी कलर का ऊपर क्रॉप टॉप पहना है जो कि फुल स्लीव का है. इन तस्वीरों में पलक इतने ज्यादा किलर लुक्स दे रही हैं कि हर कोई उनकी अदा का कायल हो रहा है. अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने कान में छोटे से इयररिंग्स, बालों को ओपन और सटल मेकअप किया हुआ है. जिसमें वो कतई कहर लग रही हैं.

इब्राहिम संग डेटिंग की खबरों ने पकड़ा था जोर 

कुछ दिन पहले पलक को इब्राहिम संग कार में देखा गया था. वीडियो में पलक चेहरा छिपाती नजर आई थीं. इस वीडियो के बाद से पलक और इब्राहिम का नाम एक साथ जड़ने लगा.हालांकि ई-टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और पलक तिवारी (Palak Tiwari) के डेटिंग की खबरें गलत हैं. दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं. वह सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं. 

जल्द बॉलीवुड में पलक करेंगी डेब्यू

पलक तिवारी जल्द ही 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' फिल्म में नजर आएंगी. ये फिल्म अगले साल 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि ये फिल्म गुरुग्राम की एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म में पलक रोजी का किरदार निभाते दिखेंगी. पलक का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ जो कि अब हर जगह बजता सुनाई देता है. इस गाने के बोल हैं -'बिजली.' 

 

इसे भी पढ़ें: ट्रांसपेरेंट टॉप पहन कविता भाभी ने दिखाईं ऐसी अदाएं, फैंस भर रहे आहें!

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Adblock test (Why?)


पिंक कलर की टाइट ड्रेस पहन पलक तिवारी ने खिंचवाई ऐसी तस्वीरें, फोटोशूट हो रहा वायरल - Zee News Hindi
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...