Rechercher dans ce blog

Friday, October 7, 2022

Urfi Javed: जब ब्लू आउटफिट में रैंप पर चली उर्फी जावेद, फैंस बोले- मांइड ब्लोइंग - Zee News Hindi

|Updated: Oct 07, 2022, 10:27 PM IST

Urfi Javed New Outfit: उर्फी जावेद अपने तरह-तरह के आउटफिट के लिए लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी कांच के टुकड़ों की ड्रेस तो कभी ब्लेड से बनी आउटफिट लेकिन इस बार उसने नीले रंग की ऐसी शानदार ड्रेस पहनी कि देखने वाले आहें भरने लगे. उसी नीले रंग की इस आउटफिट में रैंप पर कैटवॉक करती नजर आईं.

Adblock test (Why?)


Urfi Javed: जब ब्लू आउटफिट में रैंप पर चली उर्फी जावेद, फैंस बोले- मांइड ब्लोइंग - Zee News Hindi
Read More

सिर्फ एक मिनट में मूवी रिव्यू: हंसाते-हंसाते खूब रुलाएगी रश्मिका, अमिताभ की इमोशन्स से भरपूर फिल्म ग... - Dainik Bhaskar

8 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

गुडबाय फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर, पावेल गुलाटी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है जिसकी मुखिया गायत्री यानी नीना गुप्ता का निधन हो जाता है। गायत्री के निधन के बाद अलग-अलग रह रहे बच्चे फिर एक छत के नीचे आ जाते हैं, लेकिन उन्हें साथ रहने में काफी दिक्कतें होती हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन विकास बहल का है। इस फिल्म से साउथ की स्टार रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड डेब्यू किया है।

गुडबाय फिल्म का पूरा रिव्यू जानने के लिए ऊपर दी गई तस्वीर में क्लिक कर वीडियो देखें-

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


सिर्फ एक मिनट में मूवी रिव्यू: हंसाते-हंसाते खूब रुलाएगी रश्मिका, अमिताभ की इमोशन्स से भरपूर फिल्म ग... - Dainik Bhaskar
Read More

Thursday, October 6, 2022

Maja Ma Review: पारिवारिक मनोरंजन के नाम पर ये है ‘सच का सामना’, माधुरी के होने पर भी मजा कम और टेंशन ज्याद... - Zee News Hindi

Madhuri Dixit Film: पिछले दिनों जब माधुरी दीक्षित की नई फिल्म मजा मा का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो देखकर लगा कि त्यौहारों के मौसम में कुछ ऐसा आ रहा है, जो मजा देगा. परिवार का इमोशनल ड्रामा. मां-बाप, बेटा-बेटी, थोड़ा यूएस-थोड़ा इंडिया, गर्लफ्रेंड को घर लेकर आया लड़का, गरबा, नाच-गाना, कुछ मीठा-कुछ नमकीन, थोड़ी कॉमेडी-थोड़ी हंसी. लेकिन फिल्म शुरू हुए आधा घंटा भी नहीं गुजरता कि मन में फूले गुब्बारे की हवा निकलने लगती है. अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी में आता है परिवार का तनाव, पीढ़ियों का अंतर, अविश्वास, समलैंगिकता की बातें, एलजीबीटीक्यूआईए प्लस का एजेंडा, सेक्स पर नादान चर्चा, थोड़ी बेहयाई, प्रेमरहित दांपत्य और विवाह तय करने के लिए लड़के और उसकी मां का लड़की के पिता द्वारा लाई डिटेक्टर टेस्ट. इतना सब देखकर यही लगता है कि त्यौहार के ही नहीं, किसी भी मौसम में मजा मा से मजा नहीं मिल सकता.

कहानी में लाई डिटेक्टर टेस्ट
निर्देशक आनंद तिवारी ने अपनी डेब्यू वेब सीरीज बंदिश बेंडिट्स (2020) में जितनी खुशी दी थी, वह सूद समेत मजा मा में वसूल लेते हैं. बेहद निराश करते हैं. कहानी का मूल विचार है कि किसी स्त्री का मां-बहन-बीवी-बेटी होने के अलावा भी अस्तित्व है. बात गलत नहीं है. लेकिन मजा मा की सुई अटक जाती है, यहां मां समलैंगिक है! यह उसके अस्तित्व का प्रश्न है. कहानी का सारा ताना-बाना इसी पर सिमट जाता है. यूएस में नौकरी करने वाला तेजस (ऋत्विक भौमिक) वहां के बेहद रसूखदार हंसराज दंपति (रजित कपूर-शीबा चड्ढा) की बेटी एशा (बरखा सिंह) से प्यार करता है. एशा भी उसे चाहती है, लेकिन उसके पिता तेजस का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराते हैं कि कहीं लड़का दौलत या ग्रीनकार्ड के लालच में तो लड़की से शादी नहीं करना चाहता. चलिए, यह भी ठीक है. इंडिया में दोनों के परिवार मिलते हैं और तेजस-एशा की सगाई की तैयारी हो रही है कि तभी एक वीडियो आता है, जिसमें तेजस की मां पल्लवी पटेल (माधुरी दीक्षित) अपनी बेटी पर गुस्से में चिल्लाते हुए कह रही है कि हां मैं लेस्बियन हूं. हंसराज दंपति इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लेते हैं और फिर पल्लवी पटेल का भी लाई डिटेक्टर टेस्ट होता है.

स्त्री अस्मिता से समलैंगिक अधिकारों तक
धीरे-धीरे आप देखते हैं कि फिल्म पारिवारिक स्त्री के स्वतंत्र अस्तित्व की वकालत करते हुए, समलैंगिकों के जीवन को केंद्र में ले आती है। तब पता चलता है कि मजा मा का असली मुद्दा समलैंगिकों के अधिकारों, समाज में उनकी स्वीकृति और उन्हें खुल कर अपनी पहचान के साथ बिना किसी शर्म-झिझक के जीने देने का है. यह भी सही है, लेकिन बहुतों के लिए यह मुद्दा कड़वी गोली है, जिस पर अमेजन प्राइम के साथ मिलकर निर्देशक आनंद तिवारी और राइटर सुमित बथेजा ने माधुरी दीक्षित के नाम का मीठा लेप चढ़ाया है. लेकिन सच यही है कि किसी भी कोण से देखने पर फिल्म एंटरटेन नहीं करती बल्कि थोड़ी देर बाद फिल्म में उठाए गए तमाम मुद्दे अपने रिपीट मोड के कारण बोर करने लगते हैं. वजह है, कच्ची कहानी, कमजोर केरेक्टराइजेशन और खराब स्क्रिप्ट राइटिंग. डायलॉग्स की बात तो छोड़ ही दीजिए.

ये है कहानी और किरदारों का सच
पल्लवी की बेटी यहां समलैंगिकों के जीवन पर पीएचडी कर रही है और उनके हक के लिए लड़ती है. यह बेहद लाउड कैरेक्टर है. पल्लवी का बेटा तेजस मां का ‘इलाज’ कराने के लिए एक बाबाजी के पास ले जाता है. पल्लवी का पति इतना बेखबर है कि मूर्ख जैसा नजर आता है. असल में लेखक-निर्देशक ने कहानी को फेमिनिज्म का चोला ओढ़ाया और मौका देखते ही एलजीबीटीक्यूआईए प्लस के एजेंडे में बदल दिया. लेकिन वे कहानी को ढंग से नहीं कह पाए हैं. पल्लवी और कंचन (सिमोन सिंह) के बीच समलैंगिक प्रेम अथवा आकर्षण उनकी किशोरवस्था में गरबा के दिनों के एक सीन के साथ ही खत्म हो जाता है. बेटे की सगाई की तैयारी में लगी पल्लवी के घर कंचन का आना और रहना, कहानी का हिस्सा नहीं बन पाता. लव मैरिज में रिश्ते जोड़ने के नाम पर लाई डिटेक्टर टेस्ट का नया रास्ता भी यहां राइटर-डायरेक्टर ने सुझाया है. प्यार और रिश्ते का नाता अमीरों के सामने गरीबों का ‘सच का सामना’ बन जाता है. यहां मां को लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए राजी करता हीरो उसे याद दिलाता है कि तुमने देखा होगा एक टीवी शो आता था, जिसमें राजीव खंडेलवाल लोगों से बड़े अंतरंग और निजी सवाल करके उनकी सच्चाई उगलवाता था. इस कहानी के बेटे में कहीं रीढ़ की हड्डी ही नहीं दिखती.

मजा कम, टेंशन ज्यादा
सवा दो घंटे की यह फिल्म आधे घंटे के अंदर मजा खो देती है और टेंशन में बदल जाती है. जो धीरे-धीरे बढ़ता जाता है. माधुरी दीक्षित जरूर कुछ दृश्यों में अच्छी लगी हैं और उनका अभिनय शानदार है. गजराज राव अपने कैरेक्टर में हैं. रजित कपूर और शीबा चड्ढा ने अपने किरदार बढ़िया ढंग से निभाए हैं. जबकि ऋत्विक और बरखा अपनी भूमिकाओं में असर नहीं छोड़ते. बरखा सिंह के हिस्से अपने बॉयफ्रेंड को मनाने और मां-बाप के साथ खड़े रहने के अलावा कोई सीन नहीं आया है. गरबा प्रधान और म्यूजिकल बताए जाने के बावजूद फिल्म का गीत-संगीत फीका है. त्यौहार के इस मौसम में परिवार के साथ देखने जैसा कंटेंट नहीं है यह.

निर्देशकः आनंद तिवारी
सितारेः माधुरी दीक्षित, ऋत्विक भौमिक, गजराज राव, बरखा सिंह, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह
रेटिंग **

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Adblock test (Why?)


Maja Ma Review: पारिवारिक मनोरंजन के नाम पर ये है ‘सच का सामना’, माधुरी के होने पर भी मजा कम और टेंशन ज्याद... - Zee News Hindi
Read More

Wednesday, October 5, 2022

आलिया भट्ट के घर बेबी शॉवर में पहुंचे ये सितारे, येलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं अभिनेत्री, देखें फोटो - News18 हिंदी

CNN name, logo and all associated elements ® and © 2020 Cable News Network LP, LLLP. A Time Warner Company. All rights reserved. CNN and the CNN logo are registered marks of Cable News Network, LP LLLP, displayed with permission. Use of the CNN name and/or logo on or as part of NEWS18.com does not derogate from the intellectual property rights of Cable News Network in respect of them. © Copyright Network18 Media and Investments Ltd 2020. All rights reserved.ISO 27001

Adblock test (Why?)


आलिया भट्ट के घर बेबी शॉवर में पहुंचे ये सितारे, येलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं अभिनेत्री, देखें फोटो - News18 हिंदी
Read More

Tuesday, October 4, 2022

Dussehra 2022: रावण के पैर के नीचे दबा नीले रंग का आदमी कौन है? हैरान कर देगा ये रहस्य - Aaj Tak

Dussehra 2022: राक्षसराज रावण को अपनी मायावी शक्तियों पर बहुत अभिमान था. अपनी शक्तियों के बल पर रावण किसी को भी अपने वश में कर सकता था. अगर आपने रामायण कभी गौर से देखी हो तो रावण के सिंहासन के पास उसके पैर के नीचे एक नीले रंग का शख्स लेटा दिखाई पड़ता है. क्या आप जानते हैं रावण के पैर के नीचे दबा ये शख्स आखिर कौन है? आखिर क्यों रावण इस पर हमेशा पैर जमाए बैठा रहता है? इसके पीछे छिपा रहस्य जानकर आप सचमुच हैरान रह जाएंगे.

ज्योतिषविदों के जानकारों का कहना है कि रामायण में रावण के पैर के नीचे नीले रंग का जो शख्स दिखाई देता है, वो कोई और नहीं बल्कि न्याय देव शनि हैं. शनि देव रावण के सिंहासन के ठीक नीचे पैरों की जगह उल्टे लेटे दिखाई पड़ते हैं. जहां रावण उनकी कमर पर पैर रखकर बैठता था. पर रावण ऐसा क्यों करता था और शनि कैसे उनके पैरों के नीचे आ गए, इसकी भी एक कहानी है.

पौराणिक कथा के अनुसार, रावण एक मायावी राक्षस था. तंत्र-मंत्र की सिद्धियों ने उसे महा विद्वान और बड़ा ज्योतिष बना दिया था. इन्हीं शक्तियों के बल पर रावण ने सभी नौ ग्रहों को वश में करके अपने पास बंदी बना लिया था. ऐसा कहते हैं कि रावण सभी ग्रहों को अपने पैरों तले रखता था. ऐसा करके वो अपने पुत्रों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति को नियंत्रित करता था. इन ग्रहों में नीले रंग में पुरुष की आकृति में नजर आने वाले शनि देव ही हैं.

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को एक क्रूर और शक्तिशाली ग्रह माना गया है. ऐसा कहते हैं कि शनि की दृष्टि पृथ्वी लोक पर रहने वाले किसी भी प्राणी को तबाह कर सकती है. लेकिन रावण इतना ताकतवर था कि उसने शनि को भी अपने वश में कर लिया था. दरअसल, अपने पुत्र की कुंडली बनाते वक्त रावण ने सभी ग्रहों का स्थान अपने हिसाब से बदल दिया था. कुंडली में हर ग्रह रावण के हिसाब से चाल चलने लगा था. लेकिन एकमात्र शनिदेव बार-बार अपना स्थान बदल रहे थे. इससे उसके पुत्र के जीवन में बड़ी समस्याएं आ रही थीं. तब रावण ने शनिदेव को अपने वश में करके उन्हें अपने पैर के नीचे दबा लिया था.

शनि देव कैसे हुए मुक्त?
ऐसा कहते हैं कि जब हनुमान भगवान राम का संदेश लेकर माता सीता के पास लंका गए तो उन्होंने लंका दहन के समय ही शनि देव को रावण के चंगुल से आजाद करा दिया था. कहते हैं कि लंका दहन से ठीक पहले रावण ने शनि देव को कारागृह में डाल दिया था और उसके बाहर एक शिवलिंग स्थापित कर दिया था, ताकि इस पर पैर रखने के डर से शनि यहां से निकल ही ना पाए. तब हनुमान जी ने लंका आकर शनि देव को मुक्त कराया था.

Adblock test (Why?)


Dussehra 2022: रावण के पैर के नीचे दबा नीले रंग का आदमी कौन है? हैरान कर देगा ये रहस्य - Aaj Tak
Read More

Sunday, October 2, 2022

बॉलीवुड छोड़ साउथ का रुख करने का मन बना रहे Salman Khan? कही बड़ी बात - Aaj Tak

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का आगाज हो चुका है, वहीं चिरंजीवी (Chiranjeevi) के साथ उनकी साउथ फिल्म गॉड फादर का ट्रेलर भी सामने आ चुका है. अब भले ही फिल्म में उनका कैमियो ही हो, लेकिन फैंस इसी बात से बेहद एक्साइटेड हैं कि सलमान भी साउथ से जुड़ने जा रहे हैं. लेकिन ये क्या, सलमान ने ये क्या कह दिया है? क्या वो साउथ इंडस्ट्री से इतने इम्प्रेस हो गए हैं कि बॉलीवुड छोड़ने का मन बना रहे हैं? 

सलमान को भाया साउथ 
गॉडफादर फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. फिल्म दशहरा के दिन यानी 5 अक्टूबर को देशभर में रिलीज की जाएगी. ट्रेलर को मिलते जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए सलमान भी शायद साउथ का ही रुख करने का मन बना रहे हैं. वहीं हॉलीवुड सिनेमा की ओर रुख करते कई एक्टर्स को ताना भी देते दिख रहे हैं. 

वैसे आपको बता दें, ना तो सलमान बॉलीवुड छोड़ रहे हैं और ना ही साउथ में बसने की प्लानिंग कर रहे हैं. हां, लेकिन साउथ इंडस्ट्री से मिलने वाले प्यार से जरूर खुश हो गए हैं. वहां के लोगों का सिनेमा के प्रति प्यार देख सलमान फूले नहीं समा रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान ने बताया कि वो साउथ फिल्में करने में कितने इंट्रेस्टेड हैं. वो वहां के फैंस को हिंदी सिनेमा की तरफ लाना चाहते हैं. सलमान मानते हैं कि सिनेमा सिर्फ एक है, भाषाएं अलग-अलग हैं. 

चार हजार करोड़ तक कमाएंगी फिल्में

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान ने कहा- देखिए, लोग हॉलीवुड जाना चाहते हैं, मैं साउथ जाना चाहता हूं. बात ये है कि अगर हम सब साथ काम करना शुरू कर देंगे, तो सोचिए कितने ज्यादा नंबर में लोग हमारे पास आएंगे. लोग नॉर्थ में भी देखेंगे, साउथ में भी देखेंगे. सब के पास थियेटर्स हैं. फैंस जाएंगे मुझे देखेंगे. मेरे फैंस चिरंजीवी के फैंस बन जाएंगे. इनके फैंस मेरे बन जाएंगे. इससे सब आगे बढ़ेंगे, और सिर्फ आगे ही बढ़ेंगे. ये नंबर्स बहुत बड़े हो जाएंगे. फिर लोग 300-400 करोड़ की बातें यूं ही करेंगे. और ऐसा ही रहा तो 300-400 क्या हम 3000-4000 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर लेंगे. 

सलमान ने कहा कि नॉर्थ बेल्ट में लोग साउथ एक्टर्स को इतना एक्सेप्ट कर रहे हैं, जितना बॉलीवुड के ही एक्टर को नहीं कर रहे हैं. वे साउथ के एक्टर्स को देखना पसंद करते हैं. तो हमें इस बैरियर को तोड़ना होगा और साथ मिलकर काम करना होगा. 

चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म गॉडफादर हिंदी में भी रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में सलमान खान एक गुर्गे का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म में नयनतारा और सत्य देव भी अहम कैरेक्टर में दिखाई देंगे. इस फिल्म को मोहन राजा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का प्रमोशन धुआंधार तरीके से जारी है. लोगों से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि गॉडफादर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो सकती है. 

Adblock test (Why?)


बॉलीवुड छोड़ साउथ का रुख करने का मन बना रहे Salman Khan? कही बड़ी बात - Aaj Tak
Read More

Saturday, October 1, 2022

Ram Arun Govil video: रामायण के राम उर्फ अरुण गोविल के पैर छू महिला ने लिया आशीर्वाद - Zee News Hindi

|Updated: Oct 01, 2022, 09:34 PM IST

जब रामायण आई तो लोग अरुण गोविल को भगवान राम के ही रूप में देखने लगे उस समय अरुण जहां भी जाते, लोग उनके चरणों में गिर जाते या उन्हें नमन करते. लेकिन यह कुछ साल पहले होता था. लेकिन एयरपोर्ट पहुंचे एक्टर के साथ फिर कुछ ऐसा हो गया कि उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं और यह देख अरुण कुछ असहज से हो गए. भगवा रंग की साड़ी पहनकर अरुण गोविल के स्वागत में एक महिला आई थी, वह भगवा रंग का गमछा भी लेकर आई थी, जिसे अरुण गोविल ने पहले पहना और फिर उसे वापस कर दिया.

Adblock test (Why?)


Ram Arun Govil video: रामायण के राम उर्फ अरुण गोविल के पैर छू महिला ने लिया आशीर्वाद - Zee News Hindi
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...