
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का आगाज होने जा रहा है. 1 अक्टूबर से शो कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होगा. फैन्स के लिए मेकर्स हर रोज नया प्रोमो रिलीज कर रहे हैं. इस बार सलमान खान काले कुर्ता-पायजामा में 'रॉकी भाई' बनकर 'मांडवा' पर राज करने के लिए आए हैं. रॉकी भाई की उसी लंबी-चौड़ी कुर्सी पर हाथ रखकर सलमान खान बोलते दिख रहे हैं कि कांचा चीना के मांडवा पर भी सिर्फ बिग बॉस का खौफ छाएगा. 'बिग बॉस' सीजन 16, गेम बदलेगा, क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा.
रिलीज हुआ नया प्रोमो
मेकर्स ने जो वीडियो रिलीज किया है, उसके कैप्शन में लिखा है कि मांडवा तक चलेगी अब बिग बॉस की आवाज, जब होगी सीजन 16 की शुरुआत. देखिए, बिग बॉस 16, 1 अक्टूबर से रात साढ़े नौ बजे सिर्फ कलर्स पर. इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं. बीते दिन मेकर्स ने प्रोमो वीडियो रिलीज किया था, जिसमें सलमान खान 'गब्बर सिंह' बने नजर आए थे. नुकीले लेदर बूट्स, हाथ में बंदूक की गोलियों की लड़ी, ब्लैक जीन्स- टी शर्ट और ग्रीन डेनिम लुक जैकेट. किलर लुक्स और पहाड़ पर चलते हुए सलमान खान की कॉमेंट्री ने सबका दिल जीत लिया था.
'बिग बॉस' एक रियलिटी शो है जो हॉलीवुड रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' से इंस्पायर है. टीवी इंडस्ट्री का यह सबसे ज्यादा पॉपुलर शो माना जाता है. जब भी सो शुरू होता है तो टीआरपी लिस्ट में यह अपना नाम टॉप 5 में तो बनाता ही है. इसमें कंटेस्टेंट्स जितना भी पर्सनल लाइफ और लड़ाई-झगड़ों से शो को मसाला देते हैं, उसे देखकर साफ पता चलता है कि बच्चे से लेकर बड़ों तक के बीच यह किस कदर चर्चित रहता है, यह काबिले-तारीफ बात है.
पिछले साल तो दर्शकों में इस शो का क्रेज देखते हुए मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका एक सीजन प्रीमियर किया था. हालांकि, इस साल ऐसा नहीं हुआ. इस बार सीधा यह शो टीवी पर आएगा. सलमान खान हर बार की तरह इस बार भी मेकर्स से काफी मोटी रकम शो के लिए वसूल रहे हैं. इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स भी मेकर्स से पैसों को लेकर बातचीत कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि मान्या सिंह इस शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं, लेकिन इसपर अबतक कोई बयान मान्या की ओर से जारी नहीं किया गया है.
Bigg Boss 16 new promo: इस बार 'मांडवा' तक पहुंचेगी 'बिग बॉस' की आवाज, नए प्रोमो में 'रॉकी भाई' बने सलमान खान - Aaj Tak
Read More







