Rechercher dans ce blog

Friday, May 6, 2022

Urfi Javed Oops Moment: पोज देते-देते कैमरे के सामने खिसक गई उर्फी जावेद की ड्रेस, हो गया ऊप्स मोमेंट - Zee News Hindi

Urfi Javed Oops Moment: अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं. लेकिन इस बार उर्फी जैसे ही कैमरे के सामने आईं तो कैमरे में कुछ ऐसा कैद हो गया कि वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं. उर्फी का ये एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. 

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं उर्फी जावेद 

लेटेस्ट वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं. उर्फी जैसे ही कैमरे के सामने आईं तो जमकर पोज देने लगीं.

 

https://www.instagram.com/p/CdLPbcjpkph/

 

पहने ऐसे कपड़े

वायरल हो रहे इस वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ब्लू कलर की पैंट के साथ ब्रालेट स्टाइल फुल स्लीव का टॉप पहना था. इसके साथ ही ओपन हेयर के साथ सटल मेकअप में नजर आईं.

हो गया ऊप्स मोमेंट

इस वीडियो में उर्फी (Urfi Javed) इतना ज्यादा टाइट ब्रालेट स्टाइल टॉप पहने थीं, लेकिन फिर भी कैमरे में साइड से कुछ ऐसा कैद हो गया जिसके उर्फी ऊप्स मोमेंट की चपेट में आ गईं.

पता चलते ही करने लगीं एडजस्ट

उर्फी को जैसे ही उनके ऊप्स मोमेंट का पता चला तो वो ब्रालेट को एक तरफ से एडजस्ट करने लगीं. उर्फी को वीडियो में ऐसा करते हुए कई बार स्पॉट किया गया. 

कौन बोला मैं अमीर हूं..

उर्फी जावेद को देखते ही पैपराजी ने उनसे कहा कि आप अमीर हो गईं. जवाब में उर्फी ने कहा- 'कौन बोला मैं अमीर हूं. इंसान को दिल से अमीर होना चाहिए.' 

 

 

खास अंदाज में फैंस को दी थी ईद की बधाई

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने फैंस को अलग स्टाइल में ईद-उल-फितर की बधाई दी थी. वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ईद के गाने पर डांस करती हुई नजर आईं. उर्फी का ये अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

 

यह भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: सपना को रणवीर ने किया इतना जोर से टाइट Hug,मिला ऐसा जवाब; शर्म से पानी-पानी हो गए एक्टर

 

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Adblock test (Why?)


Urfi Javed Oops Moment: पोज देते-देते कैमरे के सामने खिसक गई उर्फी जावेद की ड्रेस, हो गया ऊप्स मोमेंट - Zee News Hindi
Read More

Thursday, May 5, 2022

एआर रहमान की बेटी की धूमधाम से हुई शादी, जानें कौन है उनका दामाद - NDTV India

एआर रहमान की बेटी की धूमधाम से हुई शादी, जानें कौन है उनका दामाद

एआर रहमान की बेटी की धूमधाम से हुई शादी

नई दिल्ली :

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की बेटी खातीजा की धूमधाम से शादी हुई है. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेटी की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. बता दें की शादी चेन्नई से की गई है. फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर नए कपल और एआर रहमान को बधाई दे रहे हैं. खातीजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फैंस और सेलेब्स भी उन्हें बधाई देते थक नहीं रहे हैं. इसी बीच फैंस यह भी जानना चाहते हैं की आखिर इतने बड़े सितारे का दामाद कौन है ? 

यह भी पढ़ें

कौन हैं एआर रहमान के दामाद
एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फैमिली फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की बेटी और दामाद के साथ ही उनके दोनों बच्चे अम्मान और रहीमा भी नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही देखा जा सकता है की कपल के बराबर में एक फोटो फ्रेम है. यह एआर रहमान की दिवंगत मां करीमा हैं. वहीं बेटी और दामाद की बात करें तो आपको बता दें की एआर रहमान की बेटी की शादी रियासदीन रियान से की गई है. वे पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर हैं. 

सेलेब्स ने दी बधाई
सिंगर की इस फैमिली फोटो पर जानी मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने कमेंट कर बधाई दी है. साथ ही बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी खातीजा को नए सफर की बधाई दी है. वहीं फैन्स के कमेंट्स का सिलसिला जारी है. 

इस लिबास में की शादी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की खतीजा हिजाब में नजर आ रही हैं. वहीं रियासदीन रियान ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है. दोनों ही साथ में ट्यूनिंग करते दिखाई दे रहे हैं. 

VIDEO: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण

Adblock test (Why?)


एआर रहमान की बेटी की धूमधाम से हुई शादी, जानें कौन है उनका दामाद - NDTV India
Read More

Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत ने पार कर दी बोल्डनेस की सारी हदें, सामने आया ऐसा वीडियो - Zee News Hindi

Kangana Ranaut Dhaakad Song: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बहुत जल्द फिल्म 'धाकड़' में दिखाई देने वाली हैं. एक्ट्रेस ने इस अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है. इसी बीत फिल्म के ट्रेलर के बाद पहला गाना रिलीज किया जाना वाला है. इससे पहले एक्ट्रेस ने She's on Fire गाने का टीजर रिलीज किया है. गाने के टीजर में कंगना रनौत का हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है. 

वीडियो में कंगना का बोल्ड अंदाज

गाने का टीजर कंगना ने इंस्टाग्राम पर रिलीज किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है. गाने के ये बोल्ड टीजर वीडियो और इसमें कंगना का अंदाज देखने के बाद अब हर किसी को इस पूरे गाने का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है. 

बादशाह ने गाया है गाना 

She's on Fire गाने में बादशाह ने अपनी आवाज दी है. कंगना रनौत के अलावा इस गाने में अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे. गाने में आपको कंगना रनौत के कई अवतार देखने को मिलेंगे. टीजर शेयर करने के साथ कंगना ने लिखा है, 'आग इतनी भीषण की फायर ब्रिगेड भी इसे बुझा नहीं सकती!'

कंगना के एक्शन सीन्स

'धाकड़' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें कंगना का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. बंदूक चलाने से लेकर विलेन से फाइट करती हुई इस फिल्म में वो नजर आएंगी. रजनीश घई इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. कंगना रनौत के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता नजर आएंगी. 24 मई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. 

कंगना की फिल्में 

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'थलाइवी' के बाद अब कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' रिलीज होने जा रही है. वैसे तो कंगना इन दिनों रिएलिटी शो लॉकअप को होस्ट कर रही हैं. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में फिल्म 'टेजस' और 'टीकू वेड्स शेरू' भी है. 

यह भी पढ़ें: Harnaaz Kaur Photos: मिस यूनिवर्स बनते ही इस एक्ट्रेस को कॉपी करने लगी हैं हरनाज, पोज तक नहीं बदला

 

यह भी पढ़ें: पति को तलाक देकर बॉयफ्रेंड संग लिव इन रिलेशन में रहने लगीं ये 6 हीरोइनें, किसी ने लिए सात फेरे तो कोई बिन शादी बनीं मां

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

 

Adblock test (Why?)


Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत ने पार कर दी बोल्डनेस की सारी हदें, सामने आया ऐसा वीडियो - Zee News Hindi
Read More

जनहित में जारी: फिल्म में कंडोम बेचने को लेकर नुसरत बुरी तरह ट्रोल हुईं, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाए भ... - Dainik Bhaskar

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नुसरत भरूचा एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में ही सफलता हासिल कर ली है। नुसरत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जनहित में जारी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में नुसरत की इस नई फिल्म के कुछ पोस्टर रिलीज हुए। फिल्म के पोस्टर के साथ एक टीजर भी रिलीज हुआ, जिसमें नुसरत कंडोम बेचने वाली सेल्सगर्ल के रूप में नजर आ रही हैं। टीजर रिलीज होने के बाद नुसरत को ट्रोलिंग और भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। अब नुसरत ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यूजर्स द्वारा किए गए भद्दे कमेंट्स दिखाए हैं।

जनहित में जारी
नुसरत ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "जनहित में जारी।" इस वीडियो में नुसरत कहती हैं, "मैंने अपने इंस्टाग्राम पर 2 पोस्टर डाले जिसमें मैं एक वुमनिया, कंडोम इस्तेमाल करने का खुल्लेआम प्रचार करती हूं, लेकिन लोगों ने अलग ही मायने बना लिए। वैसे हम आम तौर पर बेस्ट कमेंट्स शेयर करते हैं, लेकिन मेरे साथ तो कुछ अलग ही हो रहा है तो मैंने सोचा कि मैं वर्स्ट कमेंट्स ही जनहित में जारी करती हूं।"

इसके बाद वीडियो में वो तमाम घटिया कमेंट्स देखने को मिले जो एक्ट्रेस के लिए किए जा रहे हैं। ये बेहद शर्मनाक है। वीडियो के आखिर मे एक्ट्रेस ने कहा, "बस यही सोच तो बदलनी है, यही तो मैं कह रही हूं। कोई बात नहीं आप ऊंगली उठाओ, मैं अपनी आवाज उठाती हूं।"

6 मई को रिलीज होगी 'जनहित में जारी'
नुसरत जनहित में जारी में एक सेल्सगर्ल का किरदार निभा रही हैं, जो लोगों में कंडोम बेच के जागरूकता फैलाने का काम करती है। लेकिन, फिल्म के टीजर के आने के बाद से ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नुसरत को उल्टा सीधा कहना शुरू कर दिया था। कुछ ट्रोलर्स ने इसे D ग्रेड मूवी बताया, तो वहीं कुछ ने लड़कियों को कंडोम ना बेचने की नसीहत तक दे डाली थी।

बता दें कि उमंग कुमार के डायरेक्शन में बनी सोशल कॉमेडी फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार 6 मई को रिलीज होने वाला है। फिल्म में नुसरत के अलावा अनुद सिंह, टीनू आनंद, विजय राज और परितोष त्रिपाठी भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा नुसरत जल्द ही 'राम सेतु', 'हुड़दंग', 'छोरी 2' और दो अन्य प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगी।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


जनहित में जारी: फिल्म में कंडोम बेचने को लेकर नुसरत बुरी तरह ट्रोल हुईं, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाए भ... - Dainik Bhaskar
Read More

Mandira Bedi ने Bikini में तस्वीरें शेयर कर बढ़ा दी गर्मी, ट्रोल्स के कारण करना पड़ा कॉमेंट बॉक्स लॉक - Navbharat Times

Kartik Aaryan Dostana 2 exit: करण जौहर से क्यों टूटा दोस्ताना, फिल्म से क्यों किया गया बाहर? कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • कार्तिक को दोस्ताना 2 से किया गया था बाहर
  • अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
  • कार्तिक बोले बड़ी बात

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान वह अलग-अलग पोर्टल्स के साथ फिल्मों और पर्सनल लाइफ पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं. अब एक इंटरव्यू में कार्तिक ने करण जौहर से अनबन और फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर होने पर बात की है.

कार्तिक को किया गया था बाहर 

पिछले साल खबर आई थी कि कार्तिक के 'अनप्रोफेशनल' व्यवहार के चलते करण जौहर उनसे नाराज हो गए थे. साथ ही बताया गया था कि इसी के चलते दोस्ताना 2 से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस फिल्म में कार्तिक के साथ जाह्नवी कपूर और टीवी एक्टर लक्ष्य नजर आने वाले थे.

धर्मा प्रोडक्शंस ने साल 2019 में फिल्म दोस्ताना 2 बनाने का ऐलान किया था. दूसरे प्रोजेक्ट की तरह इस फिल्म की शूटिंग भी कोरोना महामारी की वजह से रोकनी पड़ी थी. प्रोडक्शन हाउस के फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करने से पहले ही कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं. 

Bhool Bhulaiyaa 2 के लिए करोड़ों ले रहे Kartik Aaryan, किसे मिल रही कितनी फीस?

खबरों पर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी

एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री के लोगों के साथ मतभेद के चलते उन्हें काम से हाथ धोना पड़ा है, क्योंकि वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करता हूं. इस बारे में मैं इतना ही कहना चाहूंगा. आप मेरी आने वाली फिल्मों को देख लीजिए.'

कार्तिक से फिल्म इंडस्ट्री के कुछ अंदर के लोगों के उनके खिलाफ लॉबी बनाने को लेकर भी पूछा गया. इसपर कार्तिक ने कहा, 'क्या होता है कभी-कभी लोग बात का बतंगड़ बनाते हैं. इससे ज्यादा कुछ नहीं है. किसी के पास इतना समय नहीं है. हर कोई सिर्फ काम करना चाहता है, अच्छा काम कीजिये. इसके अलावा बाकी सब अफवाहें हैं.'

'कंडोम बेच रही' Nushrratt Bharuccha के पीछे पड़े ट्रोल्स, कहने लगे D ग्रेड एक्ट्रेस

साल 2021 में कार्तिक के अनप्रोफेशनल व्यवहार के बारे में अफवाहें उड़ी थीं. उस समय धर्मा प्रोडक्शंस ने बयान जारी किया था. धर्मा प्रोडक्शन ने बयान में कहा था, 'प्रोफेशनल परिस्थितियों की वजह से हमने इस मुद्दे पर कुछ ना बोलने का फैसला किया है. हम कोलिन डीकुन्हा के निर्देशन में बन रही दोस्ताना 2 के लिए दोबारा कास्टिंग करेंगे. जल्द ही इसके ऑफिशियल ऐलान का इंतजार करें.'

Adblock test (Why?)


Kartik Aaryan Dostana 2 exit: करण जौहर से क्यों टूटा दोस्ताना, फिल्म से क्यों किया गया बाहर? कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी - Aaj Tak
Read More

Gulshan Kumar Birth Anniversary: जूस की दुकान लगाने वाले गुलशन कुमार ऐसे बने भजन सम्राट, खड़ी कर दी खुद की कंपनी 'टी सीरीज' - अमर उजाला

भजन सम्राट के नाम से मशहूर रहे गुलशन कुमार की 5 मई को बर्थ एनिवर्सरी होती है। वह एक ऐसे भक्ति गायक रहे, जिनके भजन सुनने के बाद आज भी भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। गुलशन कुमार का नाम बॉलीवुड में अब भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। वह एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर कम समय में ही तेजी से सफलता हासिल कर ली थी। दिल्ली शहर से ताल्लुक रखने वाले गुलशन कुमार को धीरे-धीरे पूरे देश में पहचाना जाने लगा था और वह जल्दी ही बॉलीवुड की दुनिया का जाना माना नाम बन गए थे। भले ही आज गुलशन कुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके भजन और उनके द्वारा स्थापित की गई कंपनी टी सीरीज आज भी ऊंचाइयों पर है और फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गाने दे रही है। गुलशन कुमार के करियर में सफलता पाने का सफर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जानिए उनकी जर्नी के बारे में।
पिता के साथ जूस की दुकान चलाते थे गुलशन कुमार
दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में जन्में गुलशन कुमार का पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ था। उनके पिता चंद्रभान दुआ की दरियागंज में जूस की दुकान हुआ करती थी। गुलशन कुमार भी अपने पिता का इसमें हाथ बंटाते थे। यहीं से उन्होंने अपना खुद का बिजनेस करने की सोची और ये काम छोड़ने के बाद उन्होंने दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोल ली, जहां वह कम पैसों में गानों की कैसेट्स बेचने लगे।
ऐसे रखी टी सीरीज की नींव
कुछ ही समय में गुलशन कुमार का कैसेट बेचने का काम आगे बढ़ गया और उन्होंने टी सीरीज की नींव रखी। इसके बाद वह मुंबई चले गए। गुलशन कुमार एक अच्छे गायक भी थे। अपने भजनों से वह तेजी से प्रसिद्धि पाते चले गए। उनके भजन लोगों के दिल को छू जाते हैं।
समाज सेवा कर कायम की मिसाल
गुलशन कुमार ने न सिर्फ खुद प्रसिद्धि हासिल की बल्कि उन्होंने अपने कमाए पैसों में से समाज सेवा के लिए भी कार्य किए। उन्होंने माता वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की थी, जो आज भी लगातार चलता है। इस भंडारे में तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन हमेशा उपलब्ध रहता है।
कहते हैं कि जब कोई तेजी से सफल होता है तो दोस्त से ज्यादा उसके दुश्मन बन जाते हैं और ऐसा ही कुछ हुआ गुलशन कुमार के साथ। किसे पता था कि यह सफलता उनकी जान की दुश्मन बन जाएगी। 12 अगस्त 1997 का मनहूस दिन था जब बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

Adblock test (Why?)


Gulshan Kumar Birth Anniversary: जूस की दुकान लगाने वाले गुलशन कुमार ऐसे बने भजन सम्राट, खड़ी कर दी खुद की कंपनी 'टी सीरीज' - अमर उजाला
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...