Rechercher dans ce blog

Thursday, May 5, 2022

Gulshan Kumar Birth Anniversary: जूस की दुकान लगाने वाले गुलशन कुमार ऐसे बने भजन सम्राट, खड़ी कर दी खुद की कंपनी 'टी सीरीज' - अमर उजाला

भजन सम्राट के नाम से मशहूर रहे गुलशन कुमार की 5 मई को बर्थ एनिवर्सरी होती है। वह एक ऐसे भक्ति गायक रहे, जिनके भजन सुनने के बाद आज भी भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। गुलशन कुमार का नाम बॉलीवुड में अब भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। वह एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर कम समय में ही तेजी से सफलता हासिल कर ली थी। दिल्ली शहर से ताल्लुक रखने वाले गुलशन कुमार को धीरे-धीरे पूरे देश में पहचाना जाने लगा था और वह जल्दी ही बॉलीवुड की दुनिया का जाना माना नाम बन गए थे। भले ही आज गुलशन कुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके भजन और उनके द्वारा स्थापित की गई कंपनी टी सीरीज आज भी ऊंचाइयों पर है और फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गाने दे रही है। गुलशन कुमार के करियर में सफलता पाने का सफर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जानिए उनकी जर्नी के बारे में।
पिता के साथ जूस की दुकान चलाते थे गुलशन कुमार
दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में जन्में गुलशन कुमार का पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ था। उनके पिता चंद्रभान दुआ की दरियागंज में जूस की दुकान हुआ करती थी। गुलशन कुमार भी अपने पिता का इसमें हाथ बंटाते थे। यहीं से उन्होंने अपना खुद का बिजनेस करने की सोची और ये काम छोड़ने के बाद उन्होंने दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोल ली, जहां वह कम पैसों में गानों की कैसेट्स बेचने लगे।
ऐसे रखी टी सीरीज की नींव
कुछ ही समय में गुलशन कुमार का कैसेट बेचने का काम आगे बढ़ गया और उन्होंने टी सीरीज की नींव रखी। इसके बाद वह मुंबई चले गए। गुलशन कुमार एक अच्छे गायक भी थे। अपने भजनों से वह तेजी से प्रसिद्धि पाते चले गए। उनके भजन लोगों के दिल को छू जाते हैं।
समाज सेवा कर कायम की मिसाल
गुलशन कुमार ने न सिर्फ खुद प्रसिद्धि हासिल की बल्कि उन्होंने अपने कमाए पैसों में से समाज सेवा के लिए भी कार्य किए। उन्होंने माता वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की थी, जो आज भी लगातार चलता है। इस भंडारे में तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन हमेशा उपलब्ध रहता है।
कहते हैं कि जब कोई तेजी से सफल होता है तो दोस्त से ज्यादा उसके दुश्मन बन जाते हैं और ऐसा ही कुछ हुआ गुलशन कुमार के साथ। किसे पता था कि यह सफलता उनकी जान की दुश्मन बन जाएगी। 12 अगस्त 1997 का मनहूस दिन था जब बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

Adblock test (Why?)


Gulshan Kumar Birth Anniversary: जूस की दुकान लगाने वाले गुलशन कुमार ऐसे बने भजन सम्राट, खड़ी कर दी खुद की कंपनी 'टी सीरीज' - अमर उजाला
Read More

Wednesday, May 4, 2022

KGF 2 Collection Day 21: केजीएफ 2 की आमिर की दंगल को धोबी पछाड़, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म - अमर उजाला

‘अमर उजाला’ की गणना को सही साबित करते हुए अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ देश में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में कमाई के मामले में नंबर 2 पर आ धमकी है। फिल्म को ईद की छुट्टी के दिन मिले जबर्दस्त रेस्पॉन्स का असर बुधवार को भी देखने को मिला और सिर्फ इन दो दिनों में हिंदी में करीब 18 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने ट्रेड पंडितों को हैरान कर दिया है। फिल्म में सामाजिक सौहार्द का जो ताना बाना बुना गया है, उसने ईद के दिन बड़ी तादाद में लोगों को फिल्म की तरफ खींचा और इन लोगों की तारीफ का ही असर रहा कि फिल्म ने बुधवार को भी जबर्दस्त कारोबार किया। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी की कामयाबी अब आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से आगे निकल गई है जिसने साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड़ रुपये कमाए थे।
सामाजिक ताने बाने का असर
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर सुस्ता सुस्ता कर फिर लंबी दौड़ लगा रही है, वह कारोबारियों को भले हैरान कर देने वाला हो। लेकिन ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले इस बात की गणना की थी कि हिंदी फिल्मों की बीते दो हफ्तों की कमजोर स्लेट को देखते हुए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का कारोबार जरूर करेगी। फिल्म का पूरा ताना बाना ऐसा है कि इसे देखने हर धर्म और समुदाय के लोग भर भरकर आ रहे हैं और ईद के दिन फिल्म दिखा रहे सिनेमाघरों में जो मेला दिखा, उसने इस बात को फिर पक्का किया कि सिनेमाघरों में फिल्म का असली मजा सबके साथ ही आता है।
ईद के अगले दिन की रौनक
अपनी रिलीज के 20वें दिन यानी ईद के दिन फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी ने अंतिम आंकड़ों के मुताबिक उम्मीद से कहीं ज्यादा 9.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कुल नेट कमाई ईद के दिन तक 752.90 करोड़ रुपये हो गई। और, हिंदी में ये कलेक्शन ईद की रात तक 382.90 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को ईद का माहौल बनाए रखा और सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 11.40 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से कर डाली।
केजीएफ 2’ हिंदी ने कमाए 391 करोड़

रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने हिंदी में शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब आठ करोड़ रुपये, कन्नड़ में करीब दो करोड़ रुपये, तेलुगू में करीब 80 लाख रुपये, तमिल में करीब एक करोड़ रुपये और मलयालम में करीब 50 लाख रुपये कमाए हैं। इन आंकड़ों में अंतिम संख्या आने के बाद थोड़ा बहुत फेरबदल भी हो सकता है। बुधवार तक की कमाई मिलाकर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के हिंदी संस्करण की कुल कमाई करीब 391 करोड़ रुपये हो गई है। और, ये हिंदी में रिलीज हुई किसी भी फिल्म के मामले में बस 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ से कम है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में
देश में हिंदी में बनी या हिंदी में डब होकर रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की ताजा स्थिति इस प्रकार है:
रैंक                फिल्म                         कुल कमाई (करोड़ रुपये में)
1. बाहुबली 2                      510.00
2. केजीएफ चैप्टर 2             390.90
3. दंगल                         387.38
4. संजू                           342.53
5.  पीके                         340.80

Adblock test (Why?)


KGF 2 Collection Day 21: केजीएफ 2 की आमिर की दंगल को धोबी पछाड़, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म - अमर उजाला
Read More

जाह्ववी कपूर ने ग्रीन साड़ी में दिखाई देसी अदाएं, पापा बोनी कपूर बोले- 'अति सुंदर' - News18 हिंदी

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जो अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि स्टाइलिश अदाओं से भी फैंस और फ्रेंड्स को दीवाना बना लेती हैं. जाह्नवी का हर अंदाज फैंस को भाता है, फिर चाहे वो उनका वेस्टर्न अवतार हो या देसी. हाल ही में जाह्ववी ने अपनी देसी अवतार (Janhvi Kapoor Desi Avtaar) से सोशल मीडिया (Social Media) के पारा और हाई कर दिया. बेटी जाह्नवी की इन तस्वीरों को देखने के बाद खुद पापा बोनी कपूर भी खुद को कॉमेंट (Boney Kapoor comment in Janhvi Kapoor post) करने से खुद को रोक न सके.

Adblock test (Why?)


जाह्ववी कपूर ने ग्रीन साड़ी में दिखाई देसी अदाएं, पापा बोनी कपूर बोले- 'अति सुंदर' - News18 हिंदी
Read More

वरुण धवन के भाई रोहित धवन दूसरी बार बने पिता, पत्नी जान्हवी ने बेटे को दिया जन्म - BollywoodShaadis Hindi

वरुण धवन के भाई रोहित धवन दूसरी बार बने पिता, पत्नी जान्हवी ने बेटे को दिया जन्म

फेमस डायरेक्टर डेविड धवन की फैमिली में इन दिनों खुशी का माहौल है। उनके बड़े बेटे रोहित धवन (Rohit Dhawan) दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी जाह्नवी ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

rohit dhawan

पहले तो ये जान लीजिए कि, रोहित धवन और जान्हवी ने साल 2012 में गोवा में शादी की थी। रोहित भी अपने पिता की तरह डायरेक्टर हैं। उन्होंने 'देसी बॉयज' और 'ढिसूम' जैसी फिल्में बनाई हैं। जान्हवी और रोहित साल 2018 में एक बेटी के माता-पिता बने थे और अब 4 चार बाद फिर से दोनों एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। धवन फैमिली बेहद खुश है।

dhavan

(ये भी पढ़ें- क्या केएल राहुल से जल्द शादी करेंगी अथिया शेट्टी! भाई अहान शेट्टी ने कहा- 'अभी सगाई भी नहीं हुई')

दरअसल, आज यानी 4 मई 2022 को डेविड धवन अपने बेटे रोहित के साथ ​मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार, रोहित एक बेटे के पिता बने हैं। 

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने पहनी 74 हजार रुपए की 'मैजिक मैग्पाइज' साड़ी, पिता बोनी कपूर ने कहा- 'अति सुंदर')

रोहित धवन के भाई व एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने कुछ दिनों पहले वरुण की भाभी जाह्नवी के लिए बेबी शावर का आयोजन किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। नताशा ने जाह्नवी का बेबी शावर अलीबाग में आयोजित किया था, जिसमें कई मेहमानों ने भाग लिया था। इसमें अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुई थीं। अंशुला कपूर ने 20 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जाह्नवी धवन के बेबी शावर की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, जाह्नवी ने प्रिंटेड सूट पहन रखा था। वहीं, नताशा ब्लैक स्विमवियर में एंजॉय करती दिख रही थीं। अंशुला ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ''जाह्नवी धवन और नताशा दलाल को ढेर सारा प्यार। आप सभी लोग बहुत अच्छे हो और बहुत शानदार हो।''

natasha

natasha

natasha

natasha

(ये भी पढ़ें- अशनूर कौर ने 18वें जन्मदिन पर खरीदी 45 लाख रुपये की लग्जरी कार, देखें तस्वीरें)

फिलहाल, हम भी रोहित धवन को दोबारा पिता बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं। 

Adblock test (Why?)


वरुण धवन के भाई रोहित धवन दूसरी बार बने पिता, पत्नी जान्हवी ने बेटे को दिया जन्म - BollywoodShaadis Hindi
Read More

Tuesday, May 3, 2022

Aamir Khan Daughter: ईद पर बॉयफ्रेंड के साथ कोजी हुईं आमिर खान की बेटी, डीप ब्लाउज में पार की बोल्डनेस की हदें - Zee News Hindi

Aamir Khan Daughter Ira Khan Eid Celebration Photos: सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) अपने बिंदास लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं. इरा खान अक्सर बॉयफ्रेंड के साथ अपनी एक से बढ़कर एक कोजी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं लेकिन इरा ने ईद के मौके पर बॉयफ्रेंड के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं जिसके बाद हर तरफ उनकी बोल्डनेस के ही चर्चे हो रहे हैं. 

इरा खान की ईद की तस्वीरें

1/7

इरा खान की ईद की तस्वीरें

दुनियाभर में ईद (Eid 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इसे बॉलीवुड सेलेब्स मे भी खूब जश्न के साथ मनाया. अब तमाम सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. 

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

2/7

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

इसी कड़ी में सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने भी अपनी ईद सेलिब्रेशन की झलकियां फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की हैं. इरा ने अपने दोस्तों और बॉयफ्रेंड के साथ ईद मनाई अब उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. 

बॉयफ्रेंड के साथ कोजी इरा

3/7

बॉयफ्रेंड के साथ कोजी इरा

हमेशा की तरह ईद पर भी इरा बॉयफ्रेंड की बाहों में काफी रोमांटिक कोजी अंदाज में दिखाई दीं. इरा का ये हॉट अंदाज फैंस को खूब टीज कर रहा है.  

तस्वीरों में दिखे इमरान खान

4/7

तस्वीरों में दिखे इमरान खान

इन फोटोज में आमिर का भांजा इमरान खान  ( Imran Khan) भी नजर आ रहा, जिसे देखकर फैन्स चौंक गए और सवाल पूछने लगे कि आखिर वे अब तक कहां थे. आपको बता दें कि इमरान लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए है और लाइमलाइट से भी दूर ही रहते है. 

ड्रेसिंग सेंस पर उठे सवाल

5/7

ड्रेसिंग सेंस पर उठे सवाल

अचानक उन्हें आमिर की बेटी की ईद पार्टी में देख सभी शॉक्ड रह गए. सामने आई फोटोज में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. वहीं, कईयों ने इरा के ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सवाल उठाए.

ईदी के बारे में बताया ये फैक्ट

6/7

ईदी के बारे में बताया ये फैक्ट

इरा और नूपुर ने सेलिब्रेशन के दौरान साथ में पोज दिए और काफी खुश भी नजर आए. आयरा ने फोटोज शेयर कर ईदी के बारे में कुछ फैक्ट्स भी बताए. उन्होंने लिखा- 'क्या आप जानते है कि आप शादी होने तक ईदी के लिए एलिजेबल है. मैंने सोचा एक बार एडल्ट हो जाते (18) ये हो गया. आप हर दिन कुछ नया सीखते हैं. ईद मुबारक.'

इरा का ईद लुक

7/7

इरा का ईद लुक

फोटोज पर फैन्स खुद कमेंट्स कर रहे है. कईयों ने इरा के लुक की तारीफ भी की. वहीं, कुछ ने आयरा के बोल्ड आउटफिट पर कमेंट्स करते हुए उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दे डाली. दरअसल, इरा ने ईद पर लहंगा कैरी किया था. लहंगे के साथ जो उन्होंने क्लीवेज शो करता ब्लाउज पहना था, जो फैन्स को पसंद नहीं आया.

अगली गैलरी

Adblock test (Why?)


Aamir Khan Daughter: ईद पर बॉयफ्रेंड के साथ कोजी हुईं आमिर खान की बेटी, डीप ब्लाउज में पार की बोल्डनेस की हदें - Zee News Hindi
Read More

Sidharth Malhotra-Kiara Advani का नहीं हुआ ब्रेकअप! ईद पार्टी में दिखे साथ, पर पैपराजी को नहीं दिए पोज - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • शेरशाह फिल्म में साथ दिखे थे सिद्धार्थ-कियारा
  • भूल भुलैया 2 की लीड एक्ट्रेस हैं कियारा
  • सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी फैंस की फेवरेट

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra-Kiara Advani) का ये रिश्ता क्या कहलाता है, इसका सच जानने की फैंस को बेकरारी है. पिछले कई दिनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जान आप जरूर राहत की सांस लेंगे.

लंबे समय बाद साथ दिखे कियारा-सिद्धार्थ

बीती रात अर्पिता खान शर्मा के घर ईद की पार्टी रखी गई. जहां बॉलीवुड सेलेब्स का जमघट लगा. इस ईद पार्टी में सबसे मजेदार मोमेंट वो था जब कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra-Kiara Advani) को फैंस ने साथ में देखा. ईद पार्टी में पहले कियारा आडवाणी पहुंचीं. वहां पहुंचकर कियारा पैपराजी को पोज देने लगीं. इसी दौरान वहां पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एंट्री मारी. सिद्धार्थ के आते ही कियारा ने उन्हें हैलो कहकर ग्रीट किया. इसके बाद कियारा अंदर की तरफ चली गईं. वो वहां सिद्धार्थ के आने का इंतजार करती दिखीं. फिर कियारा और सिद्धार्थ ने साथ में ईद पार्टी में एंट्री मारी.

क्या Dhanush ने पेरेंट्स को लेकर बोला झूठ? मद्रास हाई कोर्ट ने एक्टर को भेजा समन

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं

हालांकि कियारा और सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra-Kiara Advani) ने साथ में पैपराजी को पोज नहीं दिए. लेकिन वे साथ में ईद पार्टी में जरूर पहुंचे. ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों का यूं साथ नजर आना फैंस के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं. वे अपने फेवरेट कपल को साथ देखकर बेहद खुश हैं. कमेंट्स में यूजर्स का कहना है कि सिद्धार्थ कियारा ने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है. वे साथ हैं. लोग उन्हें साथ देखकर काफी खुश हैं. #sidkiara ट्रेंड हो रहा है. यूजर्स सिद्धार्थ-कियारा पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. 

कभी Hug तो कभी Kiss, ईद पार्टी में Shehnaaz Gill ने लुटाया Salman Khan पर प्यार, देखें क्यूट बॉन्डिंग

अब सिद्धार्थ और कियारा के ब्रेकअप की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं मालूम. लेकिन इतना जरूर हैं दोनों के बीच रिश्ते नहीं बिगड़े हैं. वे चाहे आज कपल ना हों लेकिन एक दूसरे के अच्छे दोस्त जरूर हैं. सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ईद पार्टी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

तो आपका क्या कहना है सिद्धार्थ कियारा का ये वीडियो देखकर?

Adblock test (Why?)


Sidharth Malhotra-Kiara Advani का नहीं हुआ ब्रेकअप! ईद पार्टी में दिखे साथ, पर पैपराजी को नहीं दिए पोज - Aaj Tak
Read More

Sunday, May 1, 2022

Aamir Khan की बेटी Ira को आया एंग्जायटी अटैक, बोलीं- लगता है कयामत आने वाली है... - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • आयरा खान को आ रहे एंग्जायटी अटैक
  • फैंस आयरा को दे रहे प्यार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan ) की बेटी आयरा खान की हैप्पी लाइफ को देखकर लगता होगा कि वो कितनी ज्यादा लकी और ब्लेस्ड हैं. लेकिन अक्सर जो दिखता है, वो पूरा सच नहीं होता. अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में आयरा खान ने रिवील किया है कि उन्हें एंग्जायटी अटैक आ रहे हैं. आयरा के इस पोस्ट ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. 

आयरा ने की एंग्जायटी अटैक पर बात

आयरा खान ने अपनी नो मेकअप लुक में मिरर सेल्फी शेयर करते हुए अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ साझा की हैं. आयरा ने अपनी पोस्ट में लिखा- मुझे एंग्जायटी अटैक आने लगे हैं. मुझे घबराहट होती थी. मैं उसे कंट्रोल कर लेती थी. रो लेती थी. लेकिन मुझे पहले एंग्जायटी अटैक्स कभी नहीं आए. यह पैनिक और पैनिक अटैक के बीच का अंतर है. वैसे ही एंग्जायटी वर्सेज एंग्जायटी अटैक.  

ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद Chhavi Mittal ने किया खुद को पैंपर, हॉस्पिटल के सैलून में कराया हेयर वॉश 


बिकिनी पहने पूल में चिल करती दिखीं Priyanka Chopra, पति Nick Jonas ने यूं की तारीफ 

ये होते हैं लक्षण

आयरा खान ने आगे लिखा- जहां तक मैं इसे (एंग्जायटी अटैक्स) समझी हूं, इनके शारीरिक लक्षण हैं. धड़कन बढ़ जाना या घबराहट होना, सांस फूलना. इसके अलावा रोना और ये बढ़ता रहता है. धीरे-धीरे ऐसा लगता है कि जैसे कयामत आ गई है. 

आयरा ने आगे लिखा- मुझे तो ऐसे ही लगता है. मुझे नहीं पता कि पैनिक अटैक कैसे होते है. ये बहुत अजीब एहसास है. मेरे डॉक्टर ने कहा है कि अगर यह रेगुलर हो गया तो मुझे अपने डॉक्टर/मनोचिकित्सक को बताना होगा. लेकिन जब ये आता है तो ब्रिदिंग से इसमें मदद मिलती है. कम से कम कुछ घंटों के लिए. ये इस बात पर भी डिपेंड करता है कि क्या मैं किसी और बात से दोबारा स्ट्रेस्ड हो जाती हूं. 

फैंस आयरा को दे रहे प्यार

आयरा ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है वो पैनिक अटैक के बाद की है. शावर लेने के बाद उन्होंने ये तस्वीर ली है. आयरा के इस पोस्ट ने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है. फैंस आयरा को अपना ढेर सारा प्यार देने के साथ कुछ खास टिप्स भी दे रहे हैं. 
 

Adblock test (Why?)


Aamir Khan की बेटी Ira को आया एंग्जायटी अटैक, बोलीं- लगता है कयामत आने वाली है... - Aaj Tak
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...