Rechercher dans ce blog

Monday, November 29, 2021

आलिया-रणवीर की फिल्म, जिसकी कहानी सुनकर सूरज बड़जात्या के कान खड़े हो जाएंगे - The Lallantop

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फ़िल्म ’83’ का ट्रेलर कल यानी 30 नवंबर को रिलीज़ होगा. उससे पहले आज 29 नवंबर को उनकी एक और धांसू फ़िल्म की रिलीज़ डेट आ गई है. फ़िल्म का नाम है ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’. इस मूवी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नज़र आने वाले हैं.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज़ डेट अनाउंस करते हुए आलिया भट्ट ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया. इसमें रिलीज़ डेट के साथ-साथ पर्दे के पीछे के कई सीन्स और फ़िल्म की बाकी कास्ट भी नज़र आ रही है. क्लिप में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आज़मी और फ़िल्म के डायरेक्टर करण जौहर नज़र आते हैं. साथ ही स्क्रीन पर आए टेक्स्ट से मालूम चलता है कि फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुए 50 दिन पूरे हो चुके हैं. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है. इसका पता आप करण जौहर और फराह खान की इंस्टाग्राम स्टोरीज़ से लगा सकते हैं. पिछले दिनों रणवीर और आलिया गुरुग्राम में हुए ‘ब्राउन मुंडे’ फेम सिंगर ए.पी. ढिल्लों के कॉन्सर्ट में नज़र आए थे. उस कॉन्सर्ट से दोनों स्टार्स के वीडियोज़ खूब वायरल हुए थे.

आलिया ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का एक्सक्लूसिव बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

‘म्यूजिक, डांस, ज़बरदस्त कास्ट, थोड़ा सा ड्रामा और बहुत सारे प्यार से लोडेड ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 10 फ़रवरी, 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है. मिलते हैं आपसे वहां इस कहानी को पूरा करने के लिए.’

रणवीर सिंह ने भी इस वीडियो को अपने हैंडल से पोस्ट किया. लिखा,

“इसे कहते हैं फुल एंटरटेनमेंट का धमाका. हम आ रहे हैं आपके पास दिलों में प्यार और परिवार के संस्कार लेकर.”

परिवार और संस्कार वाली बात सुनकर तो ऐसा लग रहा, मानों करण जौहर भी सूरज बड़जात्या वाली लाइन में पहुंच गए. खैर, रणवीर और आलिया को ‘गली बॉय’ और ‘मेक माय ट्रिप’ के एड में देखने के बाद एक बार फ़िर फ़िल्म में देखने को लेकर उनके फैन्स एक्साइटेड हैं. साथ ही बड़े दिनों बाद धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन को एक साथ बड़े परदे पर देखने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. सिर्फ जनता ही नहीं धर्मेंद्र पाजी भी रणवीर और आलिया के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं. दोनों के साथ काम करने को लेकर अपने अनुभव के बारे में बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा,

“रणवीर अपनी सभी फिल्मों में बहुत नेचुरल लगता है. बड़ा ही प्यारा लड़का है. जब भी हम किसी फंक्शन में मिलते हैं वो मेरे पास आकर बैठ जाता है. वैसे ही आलिया भी बहुत अच्छा काम करती है.”

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी एकदम टिपिकल करण जौहर स्टाइल फिल्म नज़र आ रही है. वीडियो में उनकी पिछले फ़िल्मों के जैसे ही लैविश ग्रैंड सेट्स और महंगे कपड़े पहने एक्टर्स दिख रहे हैं. एक सीन में जया बच्चन को आरती की थाली के साथ देख तो एकदम ‘K3G’ वाइब्स आ जाती हैं. बाकी क्या है इस फिल्म की असली कहानी वो तो टीज़र और ट्रेलर आने के बाद ही साफ़ हो पाएगा.


वीडियो: बेंगलुरु में हिंदूवादी संगठन ने रद्द कराया मुनव्वर फारूकी का शो, पुलिस की हुई आलोचना!

Adblock test (Why?)


आलिया-रणवीर की फिल्म, जिसकी कहानी सुनकर सूरज बड़जात्या के कान खड़े हो जाएंगे - The Lallantop
Read More

इन 5 OTT सीरीज का है दर्शकों को बेताबी से इंतजार, देखें लिस्ट - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)


इन 5 OTT सीरीज का है दर्शकों को बेताबी से इंतजार, देखें लिस्ट - Bollywood Life हिंदी
Read More

Sunday, November 28, 2021

Sanjay-Poonam Wedding Album: 'कुंडली भाग्य' फेम एक्टर Sanjay Gagnani और Poonam Preet की हुई शादी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें - ABP News

अपनी जिंदगी के इस बेहद खास दिन संजय और पूनम का लुक देखने लायक था. दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे. पूनम ने गहरे लाल रंग का जोड़ा पहना था. जबकि संजय ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, जिस पर थ्रेड से बारीक कढ़ाई की गई थी.

Adblock test (Why?)


Sanjay-Poonam Wedding Album: 'कुंडली भाग्य' फेम एक्टर Sanjay Gagnani और Poonam Preet की हुई शादी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें - ABP News
Read More

अनुज से प्यार होते ही बदली Anupama, मेकओवर के बाद यूं आ रही नजर- PHOTO VIRAL - Zee News Hindi

नई दिल्ली: इन दिनों भारतीय टेलीविजन की दुनिया में अनुपमा (Anupama) और अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia) की 40 प्लस वाली प्रेम कहानी छाई हुई है. दोनों के बीच बढ़ती करीबियों के बाद अब लोगों को बेसब्री से दोनों के साथ आने का इंतजार है. कहानी में अब अनुपमा के मन में भी अनुज के लिए प्यार उमड़ने लगा है. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें अनुपमा यानी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) मेकओवर (Anupama Makeover) के साथ नजर आ रही हैं. 

ऐसा है अनुपमा का नया अवतार

अब टीवी शो 'अनुपमा' (Anupama) के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस को लग रहा है कि शो में अनुपमा का मेकओवर होने वाला है. इस वायरल तस्वीर में अनुपमा पहले से काफी अलग दिख रही है. उसकी चोटी नहीं बल्कि ओपन हेयर्स नजर आ रहे हैं. वह स्टाइलिश ब्लाउस के संग ओपन पल्लू की साड़ी पहने हुए नजर आ रही है. देखिए ये तस्वीर...

अनुज की टिकी अनुपमा पर निगाह 

इस तस्वीर में अनुपमा के पीछे अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) भी खड़े नजर आ रहे हैं. वह एक टक अपनी लेडी लव अनुपमा को निहार रहे हैं. अनुज ने काले रंग का कुर्ता पहना हुआ है. दोनों के पीछे फूल व लाइट की सजावट नजर आ रही है. 

फैंस ने की ये अपील 

आपको बता दें कि इस तस्वीर के कमेंट बॉक्स में हम लोगों का एक्साइटमेंट भी देख सकते हैं. यहां लोग अनुपमा के इस नए अवतार की जमकर तारीफें कर रहे हैं. वह मेकर्स से पूछ रहे हैं कि ये बदलाव कब आएगा? वहीं एक ने लिखा है, 'लंबे इंतजार के बाद बदल गया लुक' वहीं दूसरे ने लिखा है, 'कहीं ये भी अनुज का सपना तो नहीं, Plz अनुपमा का लुक चेंज करो.' 

इसे भी पढ़ें: Ananya Panday की बहन मंगेतर संग हुईं सुपरबोल्ड, VIDEO में की हॉटनेस की हदें पार

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Adblock test (Why?)


अनुज से प्यार होते ही बदली Anupama, मेकओवर के बाद यूं आ रही नजर- PHOTO VIRAL - Zee News Hindi
Read More

Yami Gautam की कुल संपत्ति देखकर सिर चकरा जाएगा, बचपन में ही...जानें Net Worth, Income, Fees, House, Cars - India.com हिंदी

Yami Gautam Birthday, Net Worth 2021, Income, Fees, House, Cars Collection, Unknown Facts: मॉडलिंग और छोटे पर्दे से निकल कर बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली यामी (Yami Gautam Birthday) का आज जन्मदिन है. 28 नवंबर 1988 को हिमाचल में जन्मी यामी चंड़ीगढ़ में पली बढ़ी हैं. उनके पिता का नाम मुकेश गौतम है जो कि पंजाबी फिल्‍म निर्देशक हैं. टीवी सीरियल्स से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली यामी गौतम आज फिल्म जगत की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं.Also Read - Janhvi Kapoor की हुई भयानक 'लड़ाई', चिल्ला-चिल्ला कर गुस्से से लाल हुई एक्ट्रेस, हाथापाई तक पहुंच जाती बात

Also Read - Armaan Malik को स्कूल में किया जाता था बहुत तंग, धमकियों का करते थे सामना, बोले- संगीत छोड़ना चाहता था

क्या आपको पता है यामी (Yami Gautam Net Worth 2021) की कुल संपत्ति करोड़ों में हैं. caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार यामी गौतम के पास साल 2021 में 36 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. एक महीने में वो 50 लाख से ज़्यादा कमाती हैं और सालभर में 7 करोड़ से ज़्यादा उनकी आमदनी (Yami Gautam Income) है. यामी के पास चंडीगढ़ में एक आलीशान घर भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर की (Yami Gautam House) कीमत 2 करोड़ रुपये के आसपास है. मुंबई में भी वो लग्जरी घर में रहती है. Also Read - Mirzapur के गुड्डू पंडित की बहन ने पार की बोल्डनेस की हदें, बिकिनी अवतार ने मचाया तहलका- Photos Viral

उनके पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी भी है. यही नहीं यामी (Yami Gautam Cars Collection) को महंगी और रॉयल गाड़ियों का भी खूब शौक है. उनके पास Audi A4, Audi Q7 जैसी कई बड़ी गाड़ियां मौजूद हैं.

आपको बता दें कि यामी गौतम (Yami Gautam Fees) एक फिल्म के लिए 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. इसके साथ ही फिल्म की प्रॉफिट में भी उनका हिस्सा रहता है. ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए भी एक्ट्रेस 1 करोड़ रुपये वसूलती हैं. बता दें कि यामी ने 4 जून 2021 को फिल्म लेखक और निर्देशक आदित्य धर से शादी की है.

Yami Gautam

यामी के बारे में यूं तो सब कुछ लोगों को पता है मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यामी ने अपने एक्टिंग की शुरुआत छोटे पर्दे से की. उनका पहला टीवी सीरियल ‘चांद के पार चलो था’. यामी बचपन में IAS ऑफिसर बनना चाहती थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

Adblock test (Why?)


Yami Gautam की कुल संपत्ति देखकर सिर चकरा जाएगा, बचपन में ही...जानें Net Worth, Income, Fees, House, Cars - India.com हिंदी
Read More

Saturday, November 27, 2021

बातचीत: सलमान खान के शादी ना करने पर बहनोई आयुष शर्मा बोले- मुझे लगता है कि उनके पास शादी के लिए समय नहीं है - दैनिक भास्कर

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को लगता है कि सलमान के पास शादी के लिए समय नहीं है। साथ ही सलमान के बारे में बात करते हुए आयुष ने आगे कहा कि उन्हें फिल्मों को छोड़ कर किसी चीज का शौक नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में सलमान को अक्सर अपनी शादी के बारे में सवालों का सामना करना पड़ा है, लेकिन कभी भी उन्होंने इस बारे में खुल कर बात नहीं की है।

सलमान से शादी के टॉपिक पर आयुष नहीं करते हैं बात

आयुष कहते हैं, "मैं भाई से उनकी शादी के टॉपिक पर बात नहीं करता हूं। मैंने उसकी जिंदगी को जिस तरह से देखा है, जिस तरह से वो काम करते हैं, मुझे नहीं लगता कि उनके पास शादी के लिए समय है। मुझे बस यही लगता है कि वो जैसे हैं वैसे ही खुश हैं। वो अपने फैसले खुद लेंगे।"

सलमान को फिल्मों को छोड़ कर किसी चीज का नहीं है कोई शौक

आयुष आगे कहते हैं, "मैं उनके जैसा सिंपल नहीं हूं। सलमान के लिए उनकी बेसिक जरूरतें उनका घर और उनकी लाइस्टाइल है। उनका रहन-सहन बेहद सिंपल है। अगर आप उनसे उनके फोन के बारे में पूछें, तो वो एक ऐसा फोन इस्तेमाल कर रहे होंगे जो दो-तीन साल पुराना है, उन्हें फोन में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें कारों में कोई दिलचस्पी नहीं है, उन्हें कपड़ों में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें केवल फिल्मों में दिलचस्पी है। यदि आप उन्हें दो-तीन घंटे के लिए अकेला छोड़ दें, तो वो एक फिल्म देखने में समय व्यतीत करेंगे।"

महेश को भी है सलमान की चिंता

महेश मांजरेकर ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं हमेशा महसूस करता हूं और सलमान से कहता हूं कि तू शादी नहीं करता है इससे मुझे दिक्कत है। मैं हमेशा महसूस करता हूं, मैं कल को सलमान का बेटा देखना चाहता हूं। आधे से ज्यादा समय वो मेरी बातों को नजरअंदाज कर देता है, लेकिन मुझे ऐसा महसूस होता है कि उसे कोई साथ चाहिए।

कभी-कभी लगता है कि बाहर से जितना वो खुश दिखता है, अंदर से उतना ही अकेला महसूस करता है। एक तो ना उसके कुछ शौक हैं। आपने देखा होगा कि सलमान जहां रहता है वो एक बेडरूम फ्लैट है। जब भी मैं उसके घर जाता हूं तो आधे से ज्यादा समय वो मुझे अपने ड्रॉइंग रूम में सोफे पर लेटा हुआ दिखता है। कभी-कभी मुझे लगता है कि इस शख्स के पास इतना सक्सेस है। ये एक सक्सेसफुल इंसान है, लेकिन उसके पीछे जो आदमी है ना वो टिपिकल मिडिल क्लास आदमी है।"

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


बातचीत: सलमान खान के शादी ना करने पर बहनोई आयुष शर्मा बोले- मुझे लगता है कि उनके पास शादी के लिए समय नहीं है - दैनिक भास्कर
Read More

अभिषेक बच्चन ने ‘बॉब बिस्वास’ को बताया ‘कहानी’ से बेहतर, सुजॉय घोष के लिए कह दी ऐसी बात - News18 इंडिया

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) जल्द ही एक मिडिल क्लास बंगाली हत्यारे के रुप में नजर आएंगे. ये फिल्म सन 2012 में आई  फिल्म ‘कहानी’ (Kahaani) का स्पिन ऑफ है. ‘कहानी’ में सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) के निर्देशन में विद्या बालन (Vidya Balan) ने क्लास एक्टिंग की थी. विद्या की अदाकारी और घोष के डायरेक्शन की वजह से दर्शकों का सस्पेंस फिल्म के आखिर तक बरकरार रहा. ‘बॉब बिस्वास’ (Bob Biswas) को सुजॉय की बेटी दिया अन्नपूर्णा घोष (Diya Annapurna Ghosh) डायरेक्ट कर रही हैं. ये फिल्म 3 दिसंबर, 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने वाली है.

‘बॉब बिस्वास’ के बारे में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा कि हाल ही में उन्होंने ‘कहानी’ देखी और मैंने पाया कि बॉब बिस्वास’ इससे बेहतर फिल्म है. मैंने ‘कहानी’ को पिछले साल लॉकडाउन के दौरान पहली बार देखी थी. तब तक मैंने करीब 80 फीसदी शूट खत्म कर लिया था कि हमे लॉकडाउन की वजह से ब्रेक लेना पड़ा. फाइनली मैंने सोचा कि चलो फिल्म देख लेते हैं. इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा कि ‘सुजॉय घोष के लिए पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि  मुझे लगता है कि हमारी फिल्म बेहतर है.उनकी बेटी दिया उनसे बेहतर हैं’.


‘कहानी’ में विद्या बालन ने विद्या बागची नामक एक प्रेग्नेंट महिला की भूमिका निभाई जो कोलकाता में अपने गायब पति को ढूंढ रही होती है. हत्यारे बॉब बिस्वास का रोल सास्वत चटर्जी ने निभाया था जो एक एलआईसी एजेंट होता है. एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता-निर्देशक सुजॉय घोष ने कहा कि पहले ये फिल्म बॉब बिस्वॉस के पर केंद्रित थी लेकिन जब अभिषेक बच्चन ने काम करने से इनकार कर दिया तो पूरी कहानी विद्या पर फोकस कर दी. अभिषेक उस समय डेट ना होने की वजह से फिल्म नहीं कर पाए थे.

सुजॉय ने आगे बताया कि ‘अब जबस्पिन ऑफ ‘बॉब बिस्वास’ पर फिर से काम करना शुरू किया तो फिर अभिषेक बच्चन से संपर्क किया और पूछा कि क्या इस बार फिल्म करने के लिए वक्त है तो उन्होंने तुरंत हां कर दी. मैंने जब नए के बारे में सोचा तो हो गया. अभिषेक हमेशा पहले बॉब थे,जब हमने फिल्म के पहले ड्राफ्ट के बारे में सोचा तब भी, लेकिन तब हो नहीं पाया’.

ये भी पढ़िए-नोरा फतेही के डांस पर टेरेंस लुईस हुए फिदा, मलाइका अरोड़ा को कर दिया इग्नोर, देखिए मजेदार VIDEO

बता दें कि यह फिल्म 2020 की शुरुआत में फ्लोर पर आ गई थी और शूटिंग पिछले साल दिसंबर तक पूरी हो गई थी. ‘बॉब बिस्वास’ को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है.

Tags: Abhishek bachchan, Bob biswas, Vidya balan

Adblock test (Why?)


अभिषेक बच्चन ने ‘बॉब बिस्वास’ को बताया ‘कहानी’ से बेहतर, सुजॉय घोष के लिए कह दी ऐसी बात - News18 इंडिया
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...