Rechercher dans ce blog
Monday, November 1, 2021
भारतीय मूल के हॉलीवुड एक्टर का कबूलनामा: समलैंगिक कल पैन मोदी जल्द करेंगे पार्टनर से शादी, मीरा नायर की 'ने... - Dainik Bhaskar
मुंबई41 मिनट पहलेलेखक: हिरेन अंतानी
- कॉपी लिंक

- कल पैन के पिता गुजरात के वडोदरा से हैं, गुजराती फिल्मों और ‘तारक मेहता’ में काम करना चाहते हैं कल पैन
भारतीय मूल के हॉलीवुड अभिनेता कल पैन (कल्पेन मोदी) ने खुद के समलैंगिक होने की बात कबूली है। उनके पार्टनर का नाम जोश है। दोनों 11 साल से रिश्ते में हैं। कल पैन और जोश सगाई कर चुके हैं और अब शादी भी करने वाले हैं। इस शादी को कल पैन के परिवार का समर्थन है। कल पैन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्टाफ में भी रह चुके हैं।
कल पैन ने अपनी किताब ‘यू कान्ट बी सीरियस’ में अपने पार्टनर जोश के बारे में बताया है। वे और जोश 11 साल पहले एक बियर बार में मिले थे। अपनी किताब के बारे में कुछ मीडिया हाउस से बात करते हुए कल पैन ने कहा कि उन्हें खुद अपनी समलैंगिकता के बारे में बहुत देर से पता चला, लेकिन किसी के लिए भी अपने बारे में ऐसा कुछ जानने का कोई तय समय नहीं होता। मुझे खुशी है कि अब मैं इस बात से वाकिफ हूं।
44 साल के कल पैन ने अपने समलैंगिक रिश्ते के बारे में सबसे पहले अपने माता-पिता और कुछ करीबी दोस्तों को बताया था। एक भारतीय की तरह वह परिवार की मौजूदगी में ही शादी करेंगे, लेकिन यह शादी बड़े पैमाने पर होनी चाहिए या इसे सिर्फ एक पारिवारिक निजी इवेंट के तौर पर अरेंज करना चाहिए, इसे लेकर कल पैन और जोश के विचार अलग-अलग हैं। जोश नहीं चाहते कि सबका ध्यान उनकी ओर आकर्षित होता रहे।
कल पैन ने बताया कि एक बार भारतीय माता-पिता और अपने साउथ एशियन समुदाय से यह बता दें कि वह एक्टर बनना चाहते हैं, तो उसके बाद और कोई भी बात उन्हें बताना बहुत सरल है। वह सिर्फ ‘या, ओके’ इतना ही रिस्पॉन्स देते हैं। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे सबसे बहुत सपोर्ट मिला है।

अपने समलैंगिक पार्टनर जोश के साथ कल पैन मोदी। दोनों 11 साल से रिलेशन में हैं और सगाई भी कर चुके हैं।
व्हाइट हाउस में काम कर चुके हैं कल पैन
कल पैन ने बराक ओबामा के चुनाव कैंपेन में भी हिस्सा लिया था। ओबामा अमेरिका के प्रेसिडेंट बने तो कल पैन व्हाइट हाउस में एसोसिएट डायरेक्टर ऑफ पब्लिक एंगेजमेंट के रूप में 2 साल तक कार्यरत रहे। कल पैन डोनाल्ड ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ पॉलिसी के धुर विरोधी थे। वह खुद एक इमिग्रेंट फैमिली से हैं, इसलिए इमिग्रेंट समुदाय की तकलीफें अच्छी तरह से समझ सकते हैं, यह बताकर उन्होंने सीरियन रिफ्यूजी के लिए फंड रेजिंग भी किया था।
मीरा नायर की ‘नेमसेक’ से मिली पहचान
कल पैन को मीरा नायर की ‘नेमसेक’ से पहचान मिली। इस फिल्म में तब्बू और इरफान के साथ उन्होंने काम किया था। इसके अलावा हाउस, डेजिग्नेटेड सर्वाइवर, दी गर्ल इन दी फोटोग्राफ, स्पीच और डिबेट उनकी कुछ फेमस फिल्में हैं। वह दी बिग बैंग थ्योरी और हाउ आई मेट योर मदर जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं। हेरोल्ड एंड कुमार फिल्म सीरीज में उन्होंने ‘कुमार पटेल’ का भारतीय किरदार निभाया था। 2018 में उनकी फिल्म ‘आश्रम’ आई थी, जिसमें राधिका आप्टे उनकी सह कलाकार थीं।
कल पैन का गुजरात कनेक्शन
कल पेन के पिता का नाम सुरेश मोदी है, वह मूलत: गुजरात के वडोदरा से हैं और वह पेशे से इंजीनियर हैं। उनकी मां अश्मिता भट्ट गुजरात के खेड़ा की हैं। वह बचपन में छुट्टियों में गुजरात आ चुके हैं। कल पैन ठीकठाक गुजराती बोल सकते हैं और गुजराती सिनेमा में काम करने की इच्छा भी जता चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि वह पॉपुलर टीवी शो ‘ तारक मेहता का उल्टा ‘चश्मा’ का हिस्सा बनना चाहते हैं।
बॉलीवुड में अपूर्व इसरानी और ओनीर अपने रिश्ते कर चुके हैं जाहिर
बॉलीवुड में समलैंगिक रिश्ते पर बनी फिल्म ‘अलीगढ़’ के राइटर अपूर्व इसरानी ने बीते साल ही अपने समलैंगिक रिश्ते की बात सार्वजनिक की थी। सोशल मीडिया पर अपूर्व ने बताया था कि मुंबई में किराए के मकान में रहने के लिए 13 साल से वह अपने पार्टनर सिद्धांत को अपना कजिन बताते रहे। उन्हें बताया गया था कि वह घर में हर वक्त पर्दे डालकर रखें, ताकि किसी को उनके रिश्ते के बारे में पता न चले, लेकिन अब उन्होंने अपना खुद का घर ले लिया है और वह पड़ोसियों से अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बता सकते हैं।
माय ब्रदर निखिल, आईएम और बस एक पल जैसी फिल्मों के डायरेक्टर ओनीर भी अपने समलैंगिक रिश्तों के बारे में खुल कर बोल चुके हैं। आईएम समलैंगिक रिश्तों पर बनी फिल्म थी और उसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
भारतीय मूल के हॉलीवुड एक्टर का कबूलनामा: समलैंगिक कल पैन मोदी जल्द करेंगे पार्टनर से शादी, मीरा नायर की 'ने... - Dainik Bhaskar
Read More
आर्यन के लिए बॉडीगार्ड हायर करेंगे Shah Rukh Khan, बेटे Aryan Khan को मन्नत से दूर रखने का प्लान - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स
- आर्यन के लिए प्राइवेट बॉडीगार्ड रखेंगे शाहरुख
- बेटे को मन्नत से अलीबाग भेज रहे शाहरुख
- दिसंबर में शुरू करेंगे फिल्मों पर काम
शाहरुख खान और गौरी खान अपने बड़े बेटे आर्यन खान के स्वास्थ्य और प्रोटेक्शन को लेकर पहले से ज्यादा स्ट्रिक्ट हो गए हैं. आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने और जेल जाने के बाद शाहरुख और गौरी बेहद परेशान थे. अब बेटे के घर वापस लौटने के बाद दोनों ने बड़े निर्णय लिया हैं, जिससे वह बेटे को सुरक्षित रखने की कोशिश करेंगे.
आर्यन के लिए रखा जाएगा बॉडीगार्ड
अब खबर है कि शाहरुख खान और गौरी खान ने आर्यन के लिए पर्सनल बॉडीगार्ड रखने का फैसला किया है. शाहरुख खान के साथ उनके बॉडीगार्ड हमेशा साए की तरह रहते हैं. अब आर्यन खान के पास भी अपना बॉडीगार्ड होगा. बॉलीवुड लाइफ ने इस बारे में सूत्र के हवाले से बताया है, 'शाहरुख इस पूरे वाकये से अंदर तक हिल गए हैं. वह सोच रहे हैं कि अगर आर्यन के पास अपना बॉडीगार्ड होता तो शायद ये बात इतनी ना बढ़ती. रवि की तरह वह आर्यन का ध्यान रखता. शाहरुख, आर्यन के लिए जल्द से जल्द बॉडीगार्ड रखने का मन बना चुके हैं.'
आर्यन खान के ड्रग्स केस पर बोले Shatrughan Sinha, 'भाग्यशाली हूं मेरे बच्चे इन चीजों में नहीं'
मन्नत से दूर होंगे आर्यन खान
इसके अलावा खबर ये भी है कि शाहरुख खान बेटे आर्यन खान को दिवाली के बाद मन्नत से दूर करने के बारे सोच रहे हैं. ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद आर्यन खान को अपना पासपोर्ट स्पेशल कोर्ट में जमा करवाना पड़ा था. शर्त के मुताबिक, आर्यन बिना इजाजत मुंबई या भारत से बाहर नहीं जा सकते हैं. ऐसे में बताया जा रहा है कि शाहरुख खान, आर्यन को अपने अलीबाग वाले फार्महाउस में शिफ्ट कर देंगे.
आर्यन खान के लिए अक्टूबर का महीना काफी मुश्किलों भरा रहा है. शाहरुख और गौरी चाहते हैं कि उन्हें मीडिया की नजरों से ब्रेक मिले और वह खुद पर ध्यान दे पाएं. इसीलिए आर्यन खान को दिवाली के बाद अलीबाग भेजा जा रहा है. अलीबाग में शाहरुख खान का आलीशान फार्महाउस है. अलीबाग में बेटे को भेजने में कोई दिक्कत वाली बात भी है. ऐसे में शाहरुख चाहते हैं कि अपने ट्रॉमा को दूर करने के लिए आर्यन अलीबाग में रहें.
भाई आर्यन को बेल मिलने के बाद बहन Suhana Khan ने दोस्तों संग की Halloween पार्टी
दिसंबर में दोबारा काम शुरू करेंगे शाहरुख
बेटे को फंसे होने की वजह से शाहरुख खान का काम रुक गया था. वह फिल्म पठान और डायरेक्टर Atlee की फिल्म को बीच में छोड़कर आए थे. इसे लेकर खबर है कि शाहरुख खान, दिसंबर के महीने में काम दोबारा शुरू करेंगे. अभी शाहरुख परिवार के साथ दिवाली मनाने वाले हैं. इसके बाद पूरा परिवार कुछ समय के लिए अलीबाग में आर्यन खान के साथ रहेगा. शाहरुख के काम शुरू करने के बाद गौरी खान और छोटे बेटे अबराम, आर्यन के साथ अलीबाग में ही रहेंगे.
और पढ़ें
आर्यन के लिए बॉडीगार्ड हायर करेंगे Shah Rukh Khan, बेटे Aryan Khan को मन्नत से दूर रखने का प्लान - Aaj Tak
Read More
जेल से बाहर आने के बाद Aryan Khan ने किया बड़ा चेंज, आपको जानकर होगी हैरानी - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स
- आर्यन खान ने इंस्टाग्राम डीपी की रिमूव
- सोशल मीडिया से ब्रेक चाहते हैं आर्यन
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले एक महीने से ड्रग्स केस में चर्चा में रहे. ऑर्थर रोड जेल में 26 दिन तक रहने के बाद आखिरकार अपने घर मन्नत में हैं. घर पर आर्यन प्राइवेसी को फॉलो करते हुए रह रहे हैं. लेकिन इस बीच उन्होंने एक बड़ा बदलाव किया है.
आर्यन खान ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का प्लान किया है. उन्होंने अपने अकाउंट तो नहीं बंद किए हैं. लेकिन इंस्टाग्राम से डीपी हटा दी है. ऐसा क्यों किया है, इस बात की जानकारी आर्यन खान की तरफ से नहीं दी गई है.
कभी कटरीना को अपना क्रश बताने वाले विक्की कौशल अब बनेंगे उनके दूल्हे! फिल्मी है लव स्टोरी
1.9 मिलियन हैं फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर आर्यन को लगभग 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. आर्यन इस प्लैटफॉर्म पर काफी एक्टिव भी रहते हैं. वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फ्रेंड्स व दोस्तों की तस्वीरें शेयर करते रहे हैं. आर्यन ने सोमवार को ही अपनी डीपी रिमूव कर ली है. अब तस्वीर की जगह केवल ब्लैंक स्पेस नजर आ रहा है. हालांकि अपने किसी पोस्ट से आर्यन ने कोई छेड़-छाड़ नहीं की है.
आर्यन खान की सुरक्षा को लेकर परिवार ने खास इंतजाम किए हैं. उनके लिए स्पेशल बॉडीगॉर्ड हायर किया जा रहा है. शाहरुख खान और गौरी बेटे को जल्द काउंसलिंग सेंशन भी कराने वाले हैं. शाहरुख खान के लिए इस वक्त अपने बेटे की सुरक्षा और खुशियां सबसे अहम हैं.
मालदीव में टीवी की बहू Rashmi Desai का फोटोशूट, तस्वीरें वायरल
इन सब चीजों की नहीं है परमिशन
आर्यन खान को ड्रग्स केस में सशर्त जमानत मिली है इसलिए उन्हें बिना परमिशन लिए विदेश जाने की इजाजत नहीं है. हर फ्राइडे आर्यन को एनसीबी के पहले मुंबई ऑफिस में हाजिर होना है. इसके साथ ही आर्यन को अपने साथ आरोप में फंसे किसी भी दोषी से डायरेक्ट बात करने की परमिशन नहीं है. जब तक कार्रवाही चल रही है आर्यन मीडिया से भी इंटरैक्ट नहीं कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें..
जेल से बाहर आने के बाद Aryan Khan ने किया बड़ा चेंज, आपको जानकर होगी हैरानी - Aaj Tak
Read More
Sunday, October 31, 2021
Bigg Boss 15 Written Updates: शो से एलिमिनेट हुईं अकासा सिंह, सलमान खान संग बादशाह ने किया डांस - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स
- बिग बॉस में बादशाह ने जमाया रंग
- अकासा सिंह हुईं एलिमिनेट
- ईशान-प्रतीक की हुई लड़ाई
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में एंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज देखने को मिल रहा है. शो में हाईवोल्टेज ड्रामे और लड़ाई-झगड़ों से लेकर प्यार की हवा भी चलती दिखाई दे रही है.
इस हफ्ते भी वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. शो में बादशाह ने सलमान खान और कंटेस्टेंट्स संग खूब मस्ती की और अपने खास अंदाज से खूब समां बांधा. वहीं शो में अकासा सिंह का सफर खत्म हो गया है. आइए जानते हैं बीते दिन के एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ.
-घरवालों ने गाई कवाली
बिग बॉस 15 के एपिसोड की शुरुआत बीते दिन शायराना अंदाज में हुई. कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे का जिक्र करते हुए कवाली गाई और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.
- सलमान ने पूछे कंटेस्टेंट्स से GK के सवाल
सलमान खान हर वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हैं और उनसे मजेदार सवाल भी करते हैं. बीते दिन के एपिसोड में सलमान घरवालों से कुछ ऐसे जनरल नॉलेज के सवाल पूछते हुए दिखाई दिए, जिनके जवाब किसी भी कंटेस्टेंट्स को नहीं पता थे. हालांकि, सबने सलमान के सवालों को खूब एन्जॉय किया.
- घरवालों ने बताई एक दूसरे के लिए अपनी राय
कुछ घरवालों को सलमान ने एक टास्क दिया था, जिसमें उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय बतानी थी. करण कुंद्रा और जय भानुशाली ने एक दूसरे के लिए अपनी राय बताई तो वहीं शमिता उमर ने भी एक दूसरे को लेकर अपनी बात रखी. शमिता के लिए उमर की बातें एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आईं और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की.
- शो में बादशाह की हुई एंट्री
इस बार संडे के एपिसोड में फेमस रैपर बादशाह ने शो में ग्रैंड एंट्री की और सलमान खान संग खूब मस्ती की. बादशाह के गाने पर सलमान ने उनका हुक स्टेप भी किया, जिसे देखकर वो काफी खुश और एक्साइटेड नजर आए. इसके बाद बादशाह ने भी सलमान के गाने जग घूमेया का हुक स्टेप किया. दोनों स्टार्स ने स्टेज पर खूब मस्ती की.
रणबीर-आलिया के फैंस को करना होगा इंतजार, 2021 में नहीं करेंगे शादी!
'तू यहीं है' गाने से शहनाज का सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट, ट्विटर पर ट्रेंड 'Stop Using Sidharth Shukla'
- प्रतीक-ईशान की हुई लड़ाई
बादशाह ने घर में एंट्री करके कंटेस्टेंट्स से भी मजेदार टास्क कराए. बादशाह घर में कुछ खास गिफ्ट्स लेकर आए थे, जिसे घरवालों को एक दूसरे को देने थे. इस दौरान प्रतीक और ईशान की जबरदस्त लड़ाई भी देखने को मिली और दोनों हाथापाई पर उतर आए.
- सलमान ने तेजस्वी को लगाई फटकार
- एक टास्क के दौरान तेजस्वी सलमान खान से ऊंची आवाज में बहस करने लगती हैं, जो सलमान को बिल्कुल भी गंवारा नहीं होता है. सलमान तेजस्वी को जमकर फटकार लगाते हैं और कहते हैं कि वो इस तरह का टोन उनके साथ इस्तेमाल ना करें. इसके बाद तेजस्वी सलमान से माफी मांगती हैं.
- एलिमिनेट हुईं अकासा सिंह
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सिम्बा नागपाल, विशाल और अकासा सिंह नॉमिनेटेड थे. लेकिन ऑडियंस के सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से अकासा का शो में सफर खत्म हो गया और वो बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं.
ये भी पढ़ें:
Bigg Boss 15 Written Updates: शो से एलिमिनेट हुईं अकासा सिंह, सलमान खान संग बादशाह ने किया डांस - Aaj Tak
Read More
Ankita Lokhande Lip Lock: Ankita Lokhande ने बॉयफ्रेंड Vicky Jain संग किया लिप लॉक, लाल साड़ी में हॉटनेस से लगाई आग - ABP न्यूज़

इन फोटोज में अंकिता लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, वही गले में चोकर हार के साथ अपने लुक का कंप्लीट किया है. विकी जैन ने ब्लैक शर्ट और पेंट पहना हैं.
Ankita Lokhande Lip Lock: Ankita Lokhande ने बॉयफ्रेंड Vicky Jain संग किया लिप लॉक, लाल साड़ी में हॉटनेस से लगाई आग - ABP न्यूज़
Read More
Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी
[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...
-
[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...
-
मुंबई 17 घंटे पहले लेखक: निशात शम्सी कॉपी लिंक मुलाकात के बाद शाहरुख जैसे ही लौटे, आर्यन विजिटर रूम में ही रोने लगे। ड्रग्स केस में ...
-
Adblock test (Why?) नोरा फतेही के खातिर टेरेंस लुईस ने मलाइका अरोड़ा को किया इग्नोर, देखें मजेदार वीडियो - Hindustan हिंदी Read More