Rechercher dans ce blog

Friday, November 5, 2021

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ घर पर की लक्ष्मी पूजा, विदेश में धूमधाम से मनाई दिवाली - Hindustan

दिवाली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियों ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं। खुशियों और प्रकाश के इस त्योहार पर बॉलीवुड सितारों ने भी प्रशंसकों को बधाइयां दीं  और अपने-अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए। इसी कड़ी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेश में पति के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

निक के साथ दिवाली सेलिब्रेशन

प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हैं लेकिन होली हो या दिवाली वह हर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में पूजा की। उनके साथ निक जोनस भी थे। एक तस्वीर में दोनों आरती करते नजर आ रहे हैं तो एक अन्य तस्वीर में निक आरती की थाली में दीया जलाते दिखे। प्रियंका के साथ निक भी पूजा की हर विधि कर रहे हैं।

घर पर की पूजा

प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद के साथ हम उनकी कृपा अपने घर में आमंत्रित करते हैं। हैप्पी दिवाली।‘

लहंगे में शेयर की तस्वीर

इससे पहले प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह लहंगा पहने नजर आईं । तस्वीर के साथ प्रियंका ने दिवाली की बधाई दी। उन्होंने गोल्डन और बेज कलर का लहंगा पहना है। साथ ही मिरर वर्क चोली और फ्लोरल प्रिंटेड दुपट्टा ले रखा है। 

आने वाली फिल्में

प्रियंका ने हाल ही में लंदन में अपने अगले प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ शूटिंग खत्म की और वापस अमेरिका लौट आई हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘द मैट्रिक्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ सहित अन्य फिल्में हैं। बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका की आने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ है। रोड ट्रिप पर बनी इस फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर हैं। प्रियंका के अलावा इसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट होंगी।
 

Adblock test (Why?)


प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ घर पर की लक्ष्मी पूजा, विदेश में धूमधाम से मनाई दिवाली - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...