Rechercher dans ce blog

Thursday, April 22, 2021

सलमान खान ने राधे के लिए तोड़ी अपनी ऑनस्क्रीन No Kiss पॉलिसी! दिशा पाटनी संग किया Lip Lock - News18 हिंदी

(photo credit: instagram/@beingsalmankhan)

(photo credit: instagram/@beingsalmankhan)

अभी तक सलमान खान (Salman Khan Kisses Disha Patani) को ऑनस्क्रीन Kiss करते नहीं देखा गया था, लेकिन राधे में पहली बार ऐसा होते दिखाई दे रहा है. ट्रेलर के एक सीन में सलमान दिशा पाटनी (Disha Patani) को किस करते नजर आ रहे हैं.

  • Share this:
मुंबईः सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai)' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. एक्टर के फैंस के बीच उनकी फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है. दर्शकों के बीच इस ट्रेलर (Radhe Trailer) की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन, इसमें एक और ऐसी चीज है, जो सुर्खियों में छाई हुई है. वह है सलमान खान का ऑनस्क्रीन किसिंग सीन.

दरअसल, अभी तक सलमान खान (Salman Khan Kisses Disha Patani) को ऑनस्क्रीन Kiss करते नहीं देखा गया था, लेकिन राधे में पहली बार ऐसा होते दिखाई दे रहा है. जी हां, ट्रेलर के एक सीन में सलमान दिशा पाटनी को किस करते नजर आ रहे हैं. जिसे देखने के बाद एक्टर के फैन हैरान रह गए हैं. क्योंकि, इससे पहले सलमान खान को अपनी किसी एक्ट्रेस को ऑनस्क्रीन Kiss करते नहीं देखा गया था.

salman khan, salman khan kissing scene, disha patani
(photo credit: instagram/@beingsalmankhan)

सलमान खान ने एक बार खुद कहा था कि Kiss किसी फिल्म के लिए जरूरी नहीं है. क्योंकि, वह इसमें काफी असहज हैं. लेकिन, अब लगता है सलमान खान ने अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर आने का फैसला ले लिया है. राधे के ट्रेलर में सलमान खान को पहली बार उनकी को-स्टार दिशा पाटनी को किस करते नजर आ रहे हैं.

यह देखने के बाद सलमान खान के फैंस के बीच खलबली मच गई है. शैडो वाले इस सीन में जहां दिशा खड़ी हैं तो वहीं सलमान खान आते हैं और एक्ट्रेस को किस करते नजर आ रहे हैं. कई यूजर कमेंट करते हुए इस सीन को लेकर अपनी जिज्ञासा जाहिर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस सीन की खूब चर्चा हो रही है.

Let's block ads! (Why?)


सलमान खान ने राधे के लिए तोड़ी अपनी ऑनस्क्रीन No Kiss पॉलिसी! दिशा पाटनी संग किया Lip Lock - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...